✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

'मैं राजेश कुमार सिंह पार्सल अधीक्षक हूं', कानपुर के बाद अब मऊ का वीडियो वायरल

एबीपी यूपी डेस्क   |  धीरज गुप्ता  |  11 Feb 2026 10:45 PM (IST)

Mau Viral Video: कानपुर में 'मैं ठाकुर हूं' और 'मैं ब्राह्मण हूं' के सामने आने के बाद अब मऊ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

'मैं राजेश कुमार सिंह पार्सल अधीक्षक हूं', कानपुर के बाद अब मऊ का वीडियो वायरल

(पार्सल अधीक्षक का वीडियो वायरल)

उत्तर प्रदेश में जातीय बयानबाजी का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कानपुर के एचडीएफसी (HDFC) बैंक का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मऊ से जाति बताकर 'रौब झाड़ने' का मामला सामने आया है. मऊ जनपद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है. इस बार वायरल वीडियो में मऊ के पार्सल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह किसी मुद्दे को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान से बहस करते नजर आ रहे हैं.

वह बोल रहे हैं, 'मैं राजेश कुमार सिंह पार्सल अधीक्षक हूं'. वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. हालांकि इस पूरे प्रकरण की वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. हाल में 'मैं ठाकुर हूं' और 'मैं ब्राह्मण हूं' सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. 

छत्तीसगढ़ में पोस्टेड है RPF जवान- सूत्र

सूत्रों की माने तो सामने वाला आरपीएफ का जवान बताए जाने वाला अमित कुमार यादव छत्तीसगढ़ में पोस्टेड है. यह मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. यह अपना सामान बुकिंग करने मऊ के पार्सल ऑफिस पहुंचे थे. वहीं पार्सल अधीक्षक की बात से यह समझ में आ रहा है कि व्यक्ति गाड़ी लेकर कार्यालय तक चला गया है, ऐसा बातों से प्रतीत हो रहा है. प्रशासनिक स्तर पर भी ऐसे मामलों की सत्यता की जांच के बाद ही कोई आधिकारिक बयान आने की संभावना है.

जांच के बाद ही सामने आएगी पूरी हकीकत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी वीडियो या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करना आवश्यक है, ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचा जा सके.अब देखना यह होगा कि मऊ के इस ताजा मामले में जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं और वास्तविक स्थिति क्या है.

Published at: 11 Feb 2026 10:45 PM (IST)
Tags:mau newsUP NEWSVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • 'मैं राजेश कुमार सिंह पार्सल अधीक्षक हूं', कानपुर के बाद अब मऊ का वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.