✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

मथुरा में नमाज विवाद में घिरे शिक्षक जान मोहम्मद को क्लीन चिट, BSA ने निलंबन किया रद्द

अनिल सारस्वत   |  धीरज गुप्ता  |  07 Feb 2026 08:24 PM (IST)

Mathura News: नौझील क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जान मोहम्मद को कथित नमाज पढ़वाने के मामले में क्लीन चिट दे दी गई है. साथ ही निलंबन भी रद्द किया गया है.

मथुरा में नमाज विवाद में घिरे शिक्षक जान मोहम्मद को क्लीन चिट, BSA ने निलंबन किया रद्द

प्रतीकात्मक

मथुरा जिले के नौझील क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों से कथित तौर पर नमाज पढ़वाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में आरोपी टीचर जान मोहम्मद को क्लीन चिट मिली है. आपको बताते चलें कि एक बीजेपी ने जान मोहम्मद पर सरकारी स्कूल में नमाज पढ़ाने और राष्ट्रगान न गाने जैसे आरोप लगाए थे. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता नौझील क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जान मोहम्मद पर सरकारी स्कूल में नमाज पढ़ने और राष्ट्रगान न गाने जैसे आरोप लगाए थे. जिसके बाद  बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मथुरा ने जान मोहम्मद को निलंबित करते हुए जांच कमेटी बनाई थी.

जांच कमेटी की रिपोर्ट में निर्दोष पाए गए जान मोहम्मद

अब इस मामले में नया अपडेट यह सामने आया है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में जान मोहम्मद निर्दोष पाए गए हैं, जिसके चलते बीएसए मथुरा रतन कीर्ती ने उनकी बहाली का आदेश दिया है.  एक सरकारी स्कूल के मुस्लिम प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों को जांच के बाद क्लीन चिट दे दी गई है और उनका निलंबन रद्द करके बहाल कर दिया गया है.

बच्चों नमाज के लिए प्रेरित करने का लगा था आरोप

नौझील ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य जान मोहम्मद पर आरोप लगे कि, "उन्होंने बच्चों को नमाज अदा करने के लिए प्रेरित किया  और कुछ बाहरी लोगों को स्कूल में आने-जाने दिया गया" जिसे लेकर शिकायत की गई थी. शिकायत एक स्थानीय बीजेपी नेता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को दी थी.

बीएसए ने किया था निलंबित

बीएसए मथुरा ने मामले में आनन फानन में कार्रवाई करते हुए शिक्षक जान मोहम्मद को निलंबित किया था. आरोपों के आधार पर प्रिंसिपल जान मोहम्मद को निलंबित कर दिया गया था और जांच शुरू हुई थी. इसके बाद शिक्षा विभाग की जांच समिति ने आरोपों की समीक्षा की और पाया कि कोई ठोस सबूत नहीं हैं जो इन आरोपों को साबित करते हो, इसी वजह से जान मोहम्मद को क्लीन चिट दी गई और अब नौकरी पर बहाल कर दिया गया है.

Published at: 07 Feb 2026 08:16 PM (IST)
Tags:mathura newsUP NEWS
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • मथुरा में नमाज विवाद में घिरे शिक्षक जान मोहम्मद को क्लीन चिट, BSA ने निलंबन किया रद्द
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.