उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरूवार सुबह बरेली हाइवे पर उस समय चीख-पुकार मच गयी,जब बेकाबू कार खेत में काम कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीन मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया. नाराज ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया, जिसे बमुश्किल खुलवाया गया.

Continues below advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेजकर कार्रवाई शुरू की. इस हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. हादसे के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

यह भी पढ़ें: मायावती ने 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग

Continues below advertisement

पिता-पुत्र और नाती की मौत 

जानकारी के मुताबिक, राया थाना क्षेत्र में जवाहर सिंह, उनके बीटा हरवीर सिंह और नाती अंकित खेतों में काम कर रहे थे. तभी अचानक मथुरा-बरेली हाइवे पर तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर खेत में घुस गयी और तीनों को टक्कर मारी दी. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी. आसपास के ग्रामीण दौड़े. उधर जैसे ही खबर यह घर पर पहुंची तो चीख-पुकार मच गयी.

ग्रामीणों और परिजनों ने नाजार होकर हाइवे जाम कर दिया. पुलिस ने ठोस कार्रवाई का वादा कर जाम खुलवाया. अधिकारियों के मुताबिक परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

अचानक हुई कार बेकाबू 

मौके पर मौजूद ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक,कार अचानक खेत में घुस गयी, जिसमें तीनों की ही मौत हो गयी. गाड़ी का ड्राईवर भी गंभीर रूप से घायल है.जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

एसपी देहात राज नारायण ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ. ये लोग खेत में काम कर रहे थे.तीनों की दुखद मौत हो गयी. शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आगे कार्रवाई जारी है. एसपी के मुताबिक अभी हाइवे पर यातायात सामान्य है. परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: CM योगी बोले- 'संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस की प्रवृत्ति'