Video: जब कार पर पलटा ट्रक, ये वीडियो एक सेकंड की कीमत बता देगा, देखकर थम जाएंगी सांसें
Viral Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक भूसे से भरा ट्रक अचानक एक्सल टूटने के कारण असंतुलित होकर एक कार के ऊपर बुरी तरह गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार कुछ सेकंड पहले ही उतर गए थे.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय हाईवे NH-730 पर रविवार (31 अगस्त) को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा गया है कि एक भूसे से भरा ट्रक अचानक एक्सल टूटने के कारण असंतुलित होकर सड़क पर बुरी तरह गिर गया.
कार सवार लोगों की जान बाल-बाल बची
वायरल वीडियो में देखा गया है कि ट्रक अचानक एक कार के ऊपर गिर जाता है. गनीमत रही कि कार में सवार परिवार, जिसमें दो बच्चे और दो युवक शामिल थे. कुछ सेकंड पहले ही कार से उतरे थे, जिसके कारण उन सभी की जान बाल-बाल बच गई. वीडियो में देखा गया कि हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन परिवार के सभी लोग बच गए. अगर कार सवार थोड़ी और सेकंड कार में बैठे रहते तो ट्रक उनकी चटनी बना देता और ये हादसा बहुत ही भयावह हो जाता.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक भूसे से भरा ट्रक अचानक एक्सल टूटने के कारण असंतुलित होकर एक कार के ऊपर बुरी तरह गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार कुछ सेकंड पहले ही कार से उतर गए थे, जिसके कारण उनकी जान बाल-बाल बच गई. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. pic.twitter.com/9da5VjYW8Y
— Abhishek Kumar (@pixelsabhi) September 4, 2025
ट्रक को हाईवे के किनारे खड़े कर दिया गया
थाना प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि इस हादसे से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग बिल्कुल सुरक्षित है, जिसके कारण उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी. वहीं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) वीरेंद्र सिंह ने साफ किया कि ट्रक का एक्सल टूटने की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ.
उन्होंने बताया कि ट्रक को हाईवे के किनारे खड़े कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह खतरनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.




















