एक्सप्लोरर

महाकुंभ में लूट: MRP से ज्यादा अदा करने को मजबूर लोग, पानी की बोतलें और चिप्स बिक रहे महंगे

महाकुंभ के दौरान 45 दिनों तक महंगाई लगातार बढ़ती रही. पानी, चाय, नाश्ते से लेकर टैक्सी और प्रसाद तक हर चीज के दाम बढ़ा दिए गए.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ अपने समापन के करीब है और महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान से पहले संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. लेकिन इस आस्था के पर्व में महंगाई की मार भी श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ रही है. प्रयागराज के कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 8 में पानी, चाय, चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री एमआरपी से ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे हैं. दुकानों पर 20 रुपये की पानी की बोतल 25 रुपये में, 7 रुपये की चाय 10 रुपये में, 10 रुपये वाला चाय का कप 15 रुपये में और 5 रुपये एमआरपी वाले चिप्स का पैकेट 6 रुपये में बेचा जा रहा है.

दुकानदारों का कहना है कि वे भी महंगाई की मार झेल रहे हैं. उनका दावा है कि दूध, चीनी और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण उन्हें भी ऊंचे दाम पर सामान खरीदना पड़ रहा है. इसके अलावा, परिवहन लागत बढ़ने से भी उनका खर्च बढ़ गया है. इस वजह से उन्हें मजबूरी में एमआरपी से अधिक कीमत पर सामान बेचना पड़ रहा है. एक दुकानदार का कहना है कि जब उन्हें ही चाय बनाने के लिए दूध और चीनी महंगे मिल रहे हैं, तो वे सस्ती चाय कैसे बेच सकते हैं.

महाशिवरात्रि पर वाराणसी में टूट जाएगी भगवान शिव और मां पार्वती से जुड़ी ये परंपरा?

टैक्सी और प्रसाद तक हर चीज के दाम बढ़े
मेला क्षेत्र के सेक्टर 8 में भीड़ अब कम हो रही है, लेकिन महाशिवरात्रि के दिन लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे. इसी संभावना को देखते हुए कई दुकानदारों ने पहले ही कीमतें बढ़ा दी हैं. उनका कहना है कि वे ग्राहकों से ज्यादा पैसा नहीं वसूलना चाहते, लेकिन यदि वे खुद ऊंचे दाम में सामान खरीद रहे हैं, तो सस्ते में कैसे बेच सकते हैं.

महाकुंभ के दौरान 45 दिनों तक महंगाई लगातार बढ़ती रही. पानी, चाय, नाश्ते से लेकर टैक्सी और प्रसाद तक हर चीज के दाम बढ़ा दिए गए. एबीपी न्यूज़ लगातार महाकुंभ क्षेत्र से रिपोर्टिंग कर रहा है कि कैसे आस्था के नाम पर चीजों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं और श्रद्धालुओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं. प्रशासन ने महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर कई बड़े दावे किए, लेकिन महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है. सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाएगा, या फिर श्रद्धालुओं को हर बार की तरह महंगे दाम चुकाने के लिए मजबूर किया जाएगा?

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं कभी माफ नहीं करूंगी'
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज

वीडियोज

Singer AR Rahman: AR Rahman के बयान पर बढ़ा विवाद | Ashish Kumar Singh
Atishi Video Case: Atishi के फर्जी वीडियो पर बड़ा खुलासा | AAP | Punkab Police | Vijendra Gupta
Namaste Bharat: ईरान से लौटे हिंदुस्तानी, बताया कैसे छाई थी दहशत | US Army | Deepa Bafila
BMC Election Result: BMC चुनाव हार पर राउत का शिंदे पर हमला, EVM पर फिर उठाए सवाल
Iran America War: ईरान से वापसी शुरू, लौटे भारतीयों ने बयां की जमीनी सच्चाई | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं कभी माफ नहीं करूंगी'
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज शरीफ का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज का नाम लेकर ट्रंप ने फिर लिया भारत- PAK सीजफायर का क्रेडिट
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! अब ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! अब ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
ED Office Raid: क्या ED के ऑफिस में छापा मार सकती है राज्य पुलिस, रांची में रेड के बाद उठे सवाल
क्या ED के ऑफिस में छापा मार सकती है राज्य पुलिस, रांची में रेड के बाद उठे सवाल
Embed widget