Mahakumbh 2025 Live: बसंत पंचमी से पहले महाकुंभ में योगी सरकार का बड़ा फैसला, पांच नए अफसरों को मिली तैनाती
Mahakumbh 2025 Live: बसंत पंचमी के तीसरे अमृत स्नान को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन से लेकर होल्डिंग एरिया बनाए हैं.
एबीपी यूपी डेस्कLast Updated: 31 Jan 2025 02:34 PM

बैकग्राउंड
Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले मची भगदड़ के बाद मेला प्रशासन बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान को लेकर पहले से सतर्क हो गया है....More
Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले मची भगदड़ के बाद मेला प्रशासन बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान को लेकर पहले से सतर्क हो गया है. बसंत पंचमी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के महाकुंभ में आने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है. सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है. 3 फरवरी को बसंत पंचमी हैं. इस दिन भी महाकुंभ में स्नान करने का बहुत पुण्य माना जाता है. ऐसे में तीसरे अमृत स्नान को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन से लेकर होल्डिंग एरिया बनाए हैं. इसके साथ ही अमृत स्नान पर आने वाली भीड़ को देखते हुए वीआईपी पास रद्द कर दिए गए हैं. इसके साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी इंतज़ाम किए गए हैं. बसंत पंचमी के लिए तैयारी तेजबसंत पंचमी के स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार से मेडिकल फोर्स मैदान में सक्रिय हो गई है. महाकुंभ नगर में 360 बेड की क्षमता वाले 23 अस्पताल श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए तैयार किए गए हैं. इसे जांचने के लिए स्पेशल मेडिकल टीम ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मेला क्षेत्र में जगह-जगह एंबुलेंस तैनात की गई हैं. ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके. अमृत स्नान के समय वीआईपी पास रद्दटीम में चिकित्सा व्यवस्था के नोडल उमाकांत सान्याल, केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक, सह नोडल चिकित्सा व्यवस्था डॉ. राम सिंह और महाकुंभ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉ. गौरव दुबे शामिल रहे. महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी और वीवीआईपी भी त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने आ रहे हैं. लेकिन योगी सरकार ने अमृत स्नान और प्रमुख स्नान पर्वों पर इस तरह के प्रोटोकॉल पर प्रतिबंध लगा दिया है.सीएम योगी की मंशा के अनुसार, अमृत स्नान और प्रमुख स्नान पर्वों पर तथा इसके समीप की तिथियों पर प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा. योगी सरकार की ओर से मेले की शुरुआत से पहले ही इसकी घोषणा की गई थी. अब इस फैसले को सख्ती से लागू किए जाने की पहल की गई है.
समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन बोलीं- कलई खुल गई
सपा सांसद इकरा हसन ने कुंभ में हुई मौतों के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा की सरकार ने जो आंकड़े दिए हैं वह सही नहीं है काफी कुछ छुपाया गया है, इस घटना से प्रशासन और सरकार के इंतजामों की कलई खुल गई है.