एक्सप्लोरर

डिजिटल ठगी के आरोपी को कन्नौज से उठा ले गई एमपी पुलिस, इंदौर की महिला से की थी 46 लाख की ठगी

UP News: सतौरा गांव निवासी अरशद व उनका बेटा असद अहमद डिजिटल अरेस्ट कर मदरसा के खाते में रुपए डलवाते थे. इंदौर पुलिस ने कन्नौज से आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई.

Kannauj News: कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव निवासी अरशद व उनका बेटा असद अहमद डिजिटल अरेस्ट कर मदरसा के खाते में रुपए डलवाते थे. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) निवासी महिला से सितंबर माह में डिजिटल अरेस्ट कर 46 लाख की ठगी हुई थी, पीड़िता ने सितम्बर में केस दर्ज करवाया था.  इंदौर पुलिस ने सतौरा गांव से आरोपी-पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है.  आरोप ये भी था कि आरोपियों ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए एक साहिल नाम के युवक के खिलाफ एक तहरीर थी कि साहिल डिजिटल अरेस्ट से की गई वसूली की रकम खाते में डलवाता था .

बेटा असद अहमद खान मदरसा संचालक हैं. अली अहमद खान तिर्वा स्थित एक इंटर कालेज में शिक्षक पद पर नौ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे और इसके बाद मदरसा शुरू कर दिया था. इसमें खुद प्रबंधक बने और अपने बेटे असद अहमद खान को सह प्रबंधक बनाया है. करीब सात वर्ष पूर्व आरोपित पिता-पुत्र ने मिलकर आसपास गांव के 13 लोगों से पांच से 10 लाख रुपये तक ठगी की थी. मदरसे में नौकरी देने का झांसा दिया था. नौकरी न मिलने पर लोगों ने पुलिस से शिकायतें की थी. पंचायत होने पर कुछ लोगों का रुपया आधा-आधा वापस किया और बाकी रुपये हजम कर गए थे. अब पिता-पुत्र को इंदौर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने पकड़ा और जालसाजी के मामले में जेल भेज दिया है.

ठगी के आरोप पर क्या बोलें आरोपी के परिजन?
इंदौर में डिजिटल अरेस्ट कर की गयी लाखों की ठगी में मदरसे के खाते में रकम जाने के मामले में संचालक और शिक्षक के परिजन उन्हे बेक़सूर बता रहे हैं. उनका कहना है कि करीब 20 सालों से हम लोग मदरसा चला रहे हैं, लेकिन ऐसा कभी नही हुआ. कुछ दिन पहले इंदौर के रहने वाले किसी व्यक्ति ने खुद को साहिल बताते हुये विभिन्न संस्थाओं से मदरसे में आर्थिक सहयोग की बात करने हुये ख़ाता खुलवाने की बात कही थी. जिसके बाद उसने तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव निवासी मदरसा शिक्षक व संचालक पुत्र असद अहमद से मदरसे के कागज लेकर कुछ दिन पहले आइसीआइसीआई बैंक में खाता खुलवा दिया.

साइबर फ्रॉड के आरोपी के भाई अरशद ने बताया कि, हमारे कन्नौज जिले में 4 मदरसे संचालित हैं, जिनमे एक सतौरा में सबसे पुराना 1 से 8 कक्षा तक का फ़लाह दारेन साबिरी है, जिसके संचालक असद के पिता अली अहमद हैं. इसके अलावा एक और मदरसा निस्वा फ़लाह दारैन साबिरी मदरसा हैं. जिसका संचालन असद करता हैं. इसी मदरसे के खाते में डिजिटल अरेस्ट के दौरान रकम डलवाई गयी. इसके अलावा एक डिग्री कॉलेज हैं और एक मदरसा सदर के मियागंज में है.

अली अहमद का सबसे छोटा पुत्र अरशद डिग्री कॉलेज का संचालन करता है. वह पिता व भाई को निर्दोष ठहरा रहा है.  इंदौर पुलिस को असद की पत्नी तरंन्नुम ने 5 दिसंबर को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है, जिसमें फोन कर आर्थिक मदद कराने का लालच देने वाले साहिल को मुख्य आरोपी बता उसे गिरफ्तार करने की गुहार लगायी गयी है. गिरफ्तार किये गये मदरसा संचालको के बारे में स्थानीय निवासियों को कोई ख़ास जानकारी नही है. स्थानीय निवासियों का कहना है अली अहमद पहले डॉक्टर थे, फिर कॉलेज बनाकर पढ़ाने लगे.

ये भी पढे़ं: कांग्रेस मिल्कीपुर उपचुनाव लड़ेगी या नहीं? अजय राय के दावे ने बढ़ाई सियासी हलचल, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिसाइलों की गूंज के बीच अबू धाबी में फंसे थे स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य, सुरक्षित लौटे अयोध्या
मिसाइलों की गूंज के बीच अबू धाबी में फंसे थे स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य, सुरक्षित लौटे अयोध्या
Agra News: खौफनाक वारदात, शादी का दबाव बना रही लड़की ने प्रेमी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
आगरा में खौफनाक वारदात, शादी का दबाव बना रही लड़की ने प्रेमी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
Dehradun News: ट्यूशन से घर लौट रहा था लड़का, दोस्तों ने अगवा कर ईंट-डंडों से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
देहरादून में ट्यूशन से घर लौट रहा था लड़का, दोस्तों ने अगवा कर ईंट-डंडों से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
सावधान! KYC के नाम पर बैंक खाते से 2.95 लाख की ठगी, देहरादून में साइबर जालसाजों पर केस दर्ज
सावधान! KYC के नाम पर बैंक खाते से 2.95 लाख की ठगी, देहरादून में साइबर जालसाजों पर केस दर्ज

वीडियोज

Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget