उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली, जिसमें बादल छाने के साथ बूंदा-बांदी से भीषण गर्मी से राहत मिली है. जबकि अभी तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा था और हीट वेव के कारण जन-जीवन प्रभावित हो रहा था. बाहर निकलना दूभर था.

Continues below advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की स्थिति के कारण बना है. तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं अगले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें : ताजमहल की सुरक्षा में सेंध! सफाईकर्मी ने मीनार से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया शेयर

Continues below advertisement

भीषण गर्मी से राहत मिली-मिला सुकून 

यहां बता दें कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पारा 40 डिग्री के पार ही जा रहा था. लगातार लू और धूप से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था. लेकिन बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली. हवा में भी नमी आने से कुछ राहत है. लखनऊ के कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गयी. हालांकि कई जगह सिर्फ बूंदा-बांदी ही हुई है, लेकिन शाम तक बढ़ सकती है. अभी तक कहीं भी जल भराव या कोई अन्य नुकसान की जरूरत नहीं है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उधर मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, आगरा के साथ 50 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी सुबह-सुबह बारिश दर्ज की गयी थी. मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्री मानसून गतिबिधियाँ बढ़ गयीं हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तापमान 40 से गिरकर 35 तक पहुंच सकता है.

अचानक हुई बारिश से राजधानी में लोग आनंद लेते नजर आए, दोपहर में जब लू के चलते कम लोग सड़कों पर नजर आते हैं, लेकिन बारिश के बाद लोग निकल आए.

यह भी पढ़ें : फर्रुखाबाद में जमीन के विवाद में बेटों ने पिता की कर दी हत्या, गांव में दहशत का माहौल