Lucknow News: लखनऊ शहर में एक स्क्रैप डंपिंग यार्ड में पांच साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. ये पूरा मामला तब सामने आया जब घटनास्थल पर आवारा कुत्तों के कोलाहल ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया, उसके बाद लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. मृत बच्चें को लेकर पुलिस ने कहा कि, लड़के की मौत दम घुटने से हुई होगी क्योंकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं.

क्या है पूरा मामला?

मृत बच्चा मवैया गांव का रहने वाला था, बच्चे की मां ने उसके शव की पहचान की है. आलमबाग के थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात बालक लापता हो गया, लेकिन उसकी मां ने पुलिस को सूचना नहीं दी और खुद ही उसकी तलाश करती रही. मृत बच्चे की मां लोगों के घरों में काम करती हैं.

थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने आगे कहा है, "हम लखनऊ नगर निगम और रेलवे के अधिकारी को पत्र लिख रहे हैं कि यह पता लगाया जाए कि क्षेत्र किसके अधिकार क्षेत्र में आती है और फिर संबंधित विभाग की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा." "हमने उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है."

यह भी पढ़े:-

Uttarakhand Char dham Yatra Guidelines: चारधाम यात्रा के लिए लागू हुए नए नियम, जानिए कौन से मंदिर में कितने तीर्थयात्री कर सकेंगे दर्शन

Kedarnath Yatra: केदारनाथ की दुर्गम चढ़ाई पर खतरनाक तरीके से चढ़ता दिखा ट्रैक्टर, लोगों ने उठाए प्रशासन पर सवाल