एक्सप्लोरर

UP News: लखनऊ में ड्राई फ्रूट बेच रहे कश्मीरी युवकों से बदसलूकी? वीडियो वायरल होने पर नगर आयुक्त ने दी सफाई

Lucknow Viral Video: कश्मीरी युवकों जबरन सड़क से हटाने की वीडियो वायरल होने के बाद, लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं नगर निगम ने एबीपी न्यूज से बात कर इस पर सफाई दी है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर की एक वीडियो शनिवार (25 नवंबर) शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह वीडियो 1090 चौराहे से लेकर समता मूलक चौराहे के बीच में गोमती पुल का है. इस वीडियो में कश्मीरी युवकों को सड़क से नगर निगम के कर्मी भगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कुछ कर्मचारी ड्राई फ्रूट के कारोबारियों को जबरन गाड़ी में बैठने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें कि लगभग 50 कश्मीरी युवक गोमती नगर स्थित गोमती पुल से लेकर समता मूलक चौक तक ड्राई फ्रूट बेचते हैं और परिवार का भरण पोषण करते हैं. इनको शनिवार (25 नवंबर) को नगर निगम कर्मियों ने वहां से हटा दिया. इस घटना की वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कश्मीरियों युवकों के साथ दुर्व्यवहार करने पर नगर निगम कर्मचारियों के इस एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. लोगों ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी कश्मीरियों से अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

कश्मीरी युवकों को हटाने की क्या थी वजह?
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि इन लोगों को नो वेंडिंग जोन में सामान बेचने के चलते हटाया गया है. उन्होंने कहा की दो दिन पहले एक इनोवा गाड़ी वहीं पर रुककर के सामान खरीद रही थी. इसी दौरा एक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है. उसकी हालत क्रिटिकल है. नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जब यहां पर दुकान लगती है तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो जाती है. जिससे यहां पर ट्रैफिक जाम हो जाता है. 

वेंडिंग जोन में बेच सकते हैं अपना सामान
कश्मीरी युवकों को हटाने की वजह बताते हुए  नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ट्रैफिक जाम और बीते दिनों हुए हादसे को देखते हुए इन लोगों को यहां से हटाया गया. इस दौरान किसी के सामान का कोई नुकसान नहीं हुआ है. जितने लोगों को यहां से हटाया गया, उनको सामान लौटा दिया गया है और उनको वेंडिंग जोन की लिस्ट दी गई है. जिससे वह वहां जाकर अपना सामान बेच सकते हैं. उन्होंने वेंडिंग जोन की लिस्ट शेयर करते हुए कहा कि कोई रेहड़ी पटरी दुकानदार वेंडिंग जोन में अपनी दुकान लगा सकता है. 

ये भी पढ़ें: UP News: मेरठ में एमपी के सीधी जैसा कांड, छात्र को अगवा कर पीटा और पेशाब किया, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget