लखनऊ में सोमवार (23 फरवरी) को एक डबल डेकर बस पलट गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे ये बड़ा हादसा हो गया. ये डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी. गोसाईगंज थाने के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया. KGMU के ट्रामा सेंटर में घायलों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है. गंभीर रूप से घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बना कर ट्रामा सेंटर ले जाया गया.

Continues below advertisement

क्रेन से बस को उठाया गया

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. क्रेन से बस को उठा गया और मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई. आस पास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए. घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची. 

ड्राइवर ने शराब पी रखी थी- यात्री

एक शख्स ने बताया, "अररिया जाने के लिए मैं सोनीपत से बस में चढ़ा. ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. एक शराब की बोतल भी मिली है. मेरी पीठ पर चोट लगी है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई. आधे लोगों को हमने हादसे के बाद बस से निकाला." एक और शख्स ने बताया, "कुछ लोग बचने के लायक नहीं हैं. बस डगमगाने लगी और पांच मिनट के बाद पलट गई." हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Continues below advertisement

हादसे पर पुलिस ने कहा कि इस हादसे में एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चों की दुखद मौत हो गई. घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. आगे की कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं. 

कुछ लोग क्रिटकल हैं- डिविजनल कमिश्नर

लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों का इलाज है. हमारी कोशिश है कि जान-माल का नुकसान कम से कम हो. गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किया गया है. कुल लोग क्रिटकल हैं.