सीएम योगी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताते हुए कहा कि 'मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है'. अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं और उनकी दुखद मौत हुई है. इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि, 'जिन्होंने हादसे में जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.'

Continues below advertisement

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (DGP) और अपर मुख्य सचिव (गृह) को घटनास्थल पर जाकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी मौके के लिए रवाना हो रहे हैं, ताकि घटना की गहराई से जांच की जा सके, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की जा सके.

आग लगी दुकान के ऊपरी मंजिल पर चल रहा था कोचिंग सेंटर

यह हादसा आज ज सोमवार (22 जून) को लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में एक दुकान में हुआ है. जिसमें भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आग लगी, उसी के ऊपर वाले फ्लोर पर एक कोचिंग सेंटर भी चल रहा था. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए, लोगों ने फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने में प्रशासन की मदद की.

Continues below advertisement

लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग; CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

'धुंआ होने की वजह से एक-एक कमरे की हो रही जांच'- उपमुख्यमंत्री 

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है, जिसमें से धुआं निकलते देखा. इसके बाद हमने घटना स्थल से 5-6 लोगों को बचाया. आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया, जो अभी गंभीर रूप से घायल है.

मुख्यमंत्री सीएम योगी के बयान के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी लखनऊ अग्निकांड पर कहा कि  'अभी ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है और पहली मंजिल की दीवार तोड़कर भी कर्मचारी अंदर गए हैं, मगर धुंआ ज्यादा होने की वजह से एक-एक कमरे की जांच की जा रही है.

अखिलेश यादव के विरोध वाले पोस्टर पर भड़क उठे आनंद भदौरिया, खुद पोल पर चढ़कर उतारने लगे