मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की कतारें दिख रही हैं. विपक्षी दल सरकार की नीतियों को कोस रहे हैं और निशाना साध रहे हैं इस बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सरकार के फैसले को सही बताया है. उन्होंने कहा कि ये तो होना ही था. अगर ऐसी ही जंग चलती रहेगी तो बहुत ही किल्लत आएगी. हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री हो, हमारी एलपीजी की जरूरत हो और 40 फीसदी एलजीपी तो कतर से आती है, वो बंद हो जाए तो कितना प्रभाव कई सेक्टर्स पर प्रभाव पड़ेगा. सरकार ने सही किया है कि इसको प्रायोरिटाइज किया है.
सरकार के फैसले तो सही हैं- कपिल सिब्बल
एलपीजी पर कपिल सिब्बल ने कहा कि सबसे पहले ये तो ग्राहकों को जाना चाहिए. उसके बाद इंडस्ट्री को जाना चाहिए. सरकार के ये फैसले तो सही हैं. लेकिन ये होना था. इनको (सरकार) को पहले ही तय करना चाहिए था. इन्होंने जो दूर-दृष्टि दिखानी चाहिए थी वो नहीं दिखाई. बाकी इस स्थिति में सरकार को तो ये करना ही था.
शायद ट्रंप हमें 30 दिनों की और मोहलत दे दें- सिब्बल
युद्ध की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर ये जारी रहा तो महंगाई बढ़ेगी. हिंदुस्तान मुश्किल स्थिति में है क्योंकि हम ही ऐसे देश हैं जो लगभग 90 फीसदी क्रूड ऑयल इंपोर्ट करते हैं और तो कोई देश है नहीं. चीन को तो रूस तेल दे देता है. अगर डॉनल्ड ट्रंप ने हमें 30 तीनों की मोहलत (रूस से तेल खरीदने के लिए) दी है तो शायद 30 तीनों की और दे दें.
हालात पर नजर, ईंधन की कमी नहीं- सरकार
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जंग का तेल-गैस पर असर दिख रहा है. देश में सिलेंडर के लिए शहर-शहर लोगों की कतार दिख रही है. संसद परिसर में बैनर-पोस्टर के साथ विपक्ष ने प्रदर्शन किया. सरकार का कहना है कि हालात पर नजर है और देश में ईंधन की नहीं कमी है.
