नोएडा, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में बाहुबली मुख्तार अंसार के भाई फजल अंसारी को भी टिकट दिया गया है। बसपा ने गाजीपुर से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के खिलाफ अफजल अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही वहीं पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के बेटे भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को संत कबीर नगर से टिकट दिया गया है।
इसके अलावा सुल्तानपुर से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ चंद्रभद्र सिंह, प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अंबेडकर नगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से आफताब आलम, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, देवरिया से विनोद कुमार जयसवाल, बांसगांव (सुरक्षित) से सदल प्रसाद, लालगंज (सुरक्षित) से संगीता, घोसी से अतुल राय, सलेमपुर से आर एस कुशवाहा, जौनपुर से श्याम सिंह यादव, मछलीशहर से टी राम, भदोही से रंगनाथ मिश्रा को टिकट दिया है।
गौरतलब है कि इस बार बसपा, सपा और रालोद गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जिसमें बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बसपा अभी तक अपने 22 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।
