leopard in Bahraich: यूपी में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मोतीपुर वन रेंज में तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं. यहां तेंदुए के हमले का एक और मामला सामने आया है. तेंदुआ घर में घुसकर एक बच्ची को उठाकर ले गया है. बच्ची का अभी तक पता नहीं चल सका है.
ताजा मामला मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के चंदनपुर गांव का है. बीती रात एक तेंदुआ देवतादीन यादव के घर में घुसकर उसकी आठ साल की बेटी अंशिका को उठाकर ले गया. बताया जा रहा है कि एक तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर अपने पिता के साथ बैठी बच्ची को झपट्टा मारकर खेतों की तरफ ले गया. पिता की चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बच्ची को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए हैं. वन विभाग को भी सूचना दी गई है. बता दें कि दो दिन से लगातार तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है.
तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत24 घंटे में तेंदुए के हमले का ये दूसरा मामला है. एक दिन पहले ही इलाज कराकर अपने पिता के साथ घर लौट रहे खालेबढैय्या निवासी एक 6 वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला था. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी.
घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश है. वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़े, थर्मल कैमरे व ड्रोन कैमरे लगाकर जंगल व आसपास रिहायशी इलाके में विशेषज्ञों को तैनात किया है.
ये भी पढ़ें:
