एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri News: राकेश टिकैत बोले- लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों को अभी तक नहीं मिला न्याय

Tikunia Violence: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों को अभी तक न्याय नहीं मिला है. इस हिंसा में आठ लोगों की जान गई थी.

Lakhimpur Kheri News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों को अभी तक न्याय नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि घटना की पहली बरसी पर सोमवार को देश भर के किसान इकट्ठा होंगे. टिकैत ने कहा कि देश पिछले साल तीन अक्टूबर को तिकुनिया गांव में हुई हिंसा को कभी नहीं भूल सकता, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई थी.

क्या था पूरा मामला?
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के दौरे के खिलाफ किसान तीन अक्टूबर, 2021 को तिकुनिया गांव में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान कार से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद की हिंसा में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं और एक पत्रकार सहित चार अन्य लोग मारे गए थे. हिंसा में मारे गए प्रदर्शनकारी केंद्र के उन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें बाद में सरकार ने वापस ले लिया था. टिकैत हिंसा की पहली बरसी पर सोमवार को तिकुनिया क्षेत्र के कौड़ियाला घाट गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे हैं. उन्होंने रविवार शाम को कहा, ‘‘पीड़ितों के परिवारों को अभी तक न्याय नहीं मिला है.’’

यह भी पढ़ें:- Ankita Bhandari Murder Case: क्या अंकिता हत्याकांड में मिले सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं है कोई अंतर? SIT प्रभारी ने किया बड़ा खुलासा

आठ लोगों का गई थी जान
हिंसा का जिक्र करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, ‘‘यह (गांधी जयंती) ‘शांति’ का सप्ताह था. लेकिन पिछले साल इस दौरान हिंसा हुई में आठ लोगों की जान चली गई जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था.’’उन्होंने कहा, ‘‘देश भर के किसान इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे और तीन अक्टूबर को इसकी पहली बरसी मनाने के लिए देश भर में इकट्ठा होंगे.’’न्याय मिलने में देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भाकियू नेता ने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ प्रतिष्ठान न तो कानूनी व्यवस्था में विश्वास करता है और न ही संविधान में और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करता है.’’आगे की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर टिकैत ने कहा कि लोग केवल (अन्याय के खिलाफ) आवाज उठा सकते हैं और बाकी सब सरकार के हाथ में है.

अगस्त में लखीमपुर में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तीन दिवसीय विरोध-प्रदर्शन का हवाला देते हुए टिकैत ने कहा, ‘‘50,000 से अधिक किसान यहां इकट्ठे हुए और अपनी मांगों को रखा. उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री या कुछ अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बातचीत का आश्वासन दिया गया था, हालांकि, इस दिशा में कुछ भी नहीं हुआ.’’यहां सोमवार के कार्यक्रम के बारे में भाकियू जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने बताया कि टिकैत कौड़ियाला घाट गुरुद्वारा जाते समय निघासन क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग दलित बहनों के परिवार से मिलेंगे, जिनकी 14 सितंबर को कथित गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई और बाद में उनके शव एक पेड़ से लटकते पाये गए थे.

यह भी पढ़ें:- UP News: सीएम योगी का धार्मिक आयोजनों को लेकर सख्त निर्देश, आयोजक समितियों से भी की एक अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के भावी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, जानें- क्या कहा?
बिहार के भावी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, जानें- क्या कहा?
Mahoba News: लापता किसान का जला हुआ शव नाले में मिला, एक लाख रुपये और मोबाइल गायब
Mahoba News: लापता किसान का जला हुआ शव नाले में मिला, एक लाख रुपये और मोबाइल गायब
नोएडा बवाल: कब शुरू हुआ विवाद, कैसे भड़की हिंसा, अब तक क्या-क्या हुआ?
नोएडा बवाल: कब शुरू हुआ विवाद, कैसे भड़की हिंसा, अब तक क्या-क्या हुआ?
नोएडा में मेड्स की हड़ताल पर अखिलेश यादव ने की अपील, कहा- रिश्ते फिर से बना लें क्योंकि...
नोएडा में मेड्स की हड़ताल पर अखिलेश यादव ने की अपील, कहा- रिश्ते फिर से बना लें क्योंकि...

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Samrat Choudhary Bihar New CM LIVE: 'नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करूंगा', abp न्यूज़ से बोले सम्राट चौधरी
LIVE: 'नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करूंगा', abp न्यूज़ से बोले सम्राट चौधरी
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक दहिया, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले, देखें Inside Video
दिव्यांका की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन पर अखिलेश को मिला राहुल का साथ, पुलिस बोली- सब सामान्य
LIVE: नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन पर अखिलेश को मिला राहुल का साथ, पुलिस बोली- सब सामान्य
Hormuz Blockade: ‘जंगलराज नहीं चलेगा’, चीनी राष्ट्रपति की US को खरी-खरी! होर्मुज में नाकेबंदी को कहा गैर-जिम्मेदाराना कदम
‘जंगलराज नहीं चलेगा’, चीनी राष्ट्रपति की US को खरी-खरी! होर्मुज में नाकेबंदी को कहा गैर-जिम्मेदाराना कदम
IPL 2026 के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए यशस्वी जायसवाल, यहां देखें वीडियो 
IPL 2026 के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए यशस्वी जायसवाल, देखें वीडियो
MP Board 10th Result 2026 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड बोर्ड कल इस समय जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
MP Board 10th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड कल इस समय जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
Embed widget