एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा की जमानत रद्द होने पर योगेंद्र यादव और राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान, जानें- क्या कहा

Lakhimpur Kheri Case: राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से उम्मीद रहती है कि वह पीड़ित पक्ष के साथ खड़ी हो. हम 24-25 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जा रहे हैं. वहां पर वकीलों और पीड़ित पक्ष के परिवार से बात करेंगे.

Lakhimpur Kheri Case: यूपी (UP) के लखीमपुर खीरी केस को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस केस के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) की जमानत रद्द कर दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) का फैसला रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीड़ितों को हर कार्यवाही में सुनवाई का अधिकार है. इस मामले में पीड़िता को सुनवाई के अधिकार से वंचित किया गया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक हफ्ते में आरोपी आशीष मिश्रा सरेंडर करें.

आशीष मिश्रा की जमानत रद्द होते ही इस पर इस तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है. स्‍वराज इंडिया के अध्‍यक्ष योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर लिखा, "देर है, मगर अंधेर नहीं, कम से कम इस केस में. शुक्रिया प्रशांत भूषण और दुष्यंत दवे जी." इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला बिल्कुल ठीक है. राकेश टिकैत ने कहा कि अब हम आगे की रूपरेखा बनाएंगे. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद रहती है कि वह पीड़ित पक्ष की बात सुने. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पीड़ित पक्ष को सुना जाए.

राकेश टिकैत ने की गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से उम्मीद रहती है कि वह पीड़ित पक्ष के साथ खड़ी हो. हम 24-25 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जा रहे हैं. वहां पर हम वकीलों और पीड़ित पक्ष के परिवार से बात करेंगे. राकेश टिकैत ने कहा कि पीड़ित पक्ष के परिवार से मुलाकात के बाद हम आगे की रूपरेखा बनाएंगे. हम सरकार से भी बात करेंगे. राकेश टिकैत गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. उन्होंने कहा कि अजय मिश्रा के दबाव में ही सारी चीजें होती हैं. राज्य सरकार भी दबाव में रहती है, क्योंकि वो केंद्र में हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उम्मीद है कि हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा.

10 फरवरी को मिली थी जमानत

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 10 फरवरी को लखीमपुर खीरी केस के आरोपी आशीष मिश्रा जमानत दे दी थी. इससे पहले आशीष मिश्रा लगभग चार महीने तक जेल में रहा था. इसके बाद 16 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और आशीष मिश्रा को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था कि आशीष मिश्रा की जमानत रद्द क्यों न की जाए? सुप्रीम कोर्ट ने गवाह पर हमले के मुद्दे पर भी चिंता जताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर गवाहों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत जवाब मांगा था. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को सभी गवाहों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया था. 

पिछले साल 3 अक्टूबर को हुई थी घटना

आपको बता दें कि पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को कार ने कुचल दिया था. इसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला था. साथ ही एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें-

UP Corona Update: यूपी में कोरोना ने पसारे पैर, 24 घंटे में मिले इतने नए केस, दिल्ली से सटे जिलों में अलर्ट पर प्रशासन

UP Politics: यूपी में बीजेपी को इस महीने के अंत तक मिल सकता है नया चीफ, इन नामों की हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bihar Politics: मुस्लिम लड़की चेहरे से हिजाब हटाने पर घिरे Nitish Kumar | JDU | NDA | ABP News
New Mgnrega Bill: 'राम जी' Vs गांधी...बिल पर पक्ष-विपक्ष क्यों आमने-सामने? | VB-G RAM G | BJP
हटेगा 'बापू' का नाम..संसद में शुरू हुआ नया संग्राम?
IPO Alert: KSH International IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
India में Crypto Invest: छोटे शहरों और युवा पीढ़ी का बढ़ता रुझान| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
'मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं', प्रदूषण का जिक्र कर बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान IPL ऑक्शन में मालामाल, 9.20 करोड़ रुपये में बिके; टिम सीफर्ट को भी मिला खरीदार
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Aashram Season 4 कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
'आश्रम S4' कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
Cancer Risk In Women: इमिशन वाले ईंधन बन रहे महिलाओं में कैंसर का कारण, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
इमिशन वाले ईंधन बन रहे महिलाओं में कैंसर का कारण, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
Land Rover Village: भारत का वो गांव जहां टैक्सी में चलती है Land Rover, कहां से आई यहां इतनी अमीरी?
भारत का वो गांव जहां टैक्सी में चलती है Land Rover, कहां से आई यहां इतनी अमीरी?
Video: ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO, दरवाजा लगाकर रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुआ कपल- वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO, दरवाजा लगाकर रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुआ कपल
Embed widget