Kushinagar Crime News: कुशीनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव घर के में फंदे पर लटका मिला है. महिला की मौत पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. जबकि ससुराल वालों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने आत्महत्या की है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. 

कमरे में फंदे पर लटका मिला शवदरअसल ये मामला जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड संख्या-तीन करमहा नगर का है. यहां के रहने वाले बन्हू प्रसाद की पुत्री बिंदू की शादी 10 वर्ष पहले हाटा कोतवाली क्षेत्र के ही भिस्वा बाजार निवासी लक्ष्मण प्रसाद के साथ हुई थी. बृहस्पतिवार की सुबह बिंदू का शव उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया. जब इस घटना की जानकारी मृतका के मायकेवालों को हुई तो वे लोग ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर बेटी की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे. 

पति का दूसरी महिला से था अफेयरससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी के पति लक्ष्मण प्रसाद का किसी और महिला से संबंध है, उनकी बेटी उसका विरोध करती थी. यही वजह से परिवार के लोगों ने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.

हालांकि, मृतका का पति घर से बाहर है. उसकी दो बेटियां और एक बेटा है. इस संबंध में हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा. उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: यूपी के इस शहर को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे झंडी