✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Kushinagar News: कुशीनगर में कानूनगो का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

एबीपी लाइव   |  13 Feb 2024 04:44 PM (IST)

UP News: कुशीनगर में कानूनगो का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई.पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हत्या हुई है या आत्महत्या. वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है.

Kushinagar News: कुशीनगर में कानूनगो का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

कुशीनगर में नहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी

Kushinagar Crime News: यूपी के कुशीनगर जिले में कानूनगो का शव मिलने से सोमवार को सनसनी फैल गई. इसकी खबर मिलते ही परिजनों के अलावा आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या हुई है या आत्महत्या.वही घर वालों से पुलिस ने पूछताछ की वो कुछ भी बोलने से कतरा रहे है. वहीं पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. 

कुशीनगर जिले के पडरौना तहसील के सिधुआं बांगर गांव निवासी चंद्रभान गुप्ता तमकुहीराज तहसील में कानूनगो पद पर कार्यरत थे. इनका तीन महीने पहले पडरौना तहसील से तमकुहीराज स्थानांतरण हुआ था. रविवार की शाम को परिजनों से बिना कुछ बताए घर से निकले. देर रात तक वह घर नहीं आए तो परिजन तलाश करने लगे. लेकिन उनका पता नहीं चला, क्योंकि अपना मोबाइल घर छोड़कर निकले थे. सोमवार को सुबह को इनकी लाश शहर के बड़ी गंडक नदी में पुलिया के पास मिली.

पुलिस कर करी जांचकुशीनगर के बड़ी नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई. वही पुलिस को जांच में पता चला कि विभागीय कार्यों के दबाव की वजह से वह तनाव में कुछ दिनों से थे. हालांकि घर वालों से पूछताछ करने पर वो कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे. अभी तक पुलिस ये नहीं पता लगा पाई है कि ये आत्महत्या है या हत्या. इस प्रकरण में सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि कानूनगो की मौत कैसे हुई है. इसकी जांच की जा रही है. पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: किसान दिल्ली की ओर बढ़े, पुलिस ने दागे आंसू गैसके गोले, अखिलेश यादव बोले- ये कैसा अमृतकाल... धिक्कार! धिक्कार! धिक्कार!
Published at: 13 Feb 2024 04:44 PM (IST)
Tags:Kushinagar policeKushinagarUP News
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Kushinagar News: कुशीनगर में कानूनगो का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.