बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिटनेस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति के लिए भी काफी मशहूर हैं। वह समय-समय पर अपने पोस्ट से लोगों का मनोरंजन और उत्साहवर्धन करती रहती हैं। इस बार भी शिल्पा ने कु छ ऐसा ही किया। कोरोनावायरस के खिलाफ जंग को जीतने के लिए लोग अपने-अपने घरों में हैं और सार्वजनिक जगहों पर जाने से बच रहे हैं, ताकि इस घातक महामारी को फैलने से रोका जा सकें। ऐसे समय में शिल्पा ने लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह एक तस्वीर में जिमवेयर पहने दौड़ती नजर आ रही हैं।
कोविड-19 : शिल्पा शेट्टी ने लोगों को दी यह सलाह
एजेंसी | 24 Mar 2020 11:37 PM (IST)