नई दिल्ली, एबीपी गंगा। माता-पिता अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए क्या कुछ नहीं करते। उनकी हायर एजुकेशन के लिए सेविंग से लेकर उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने की वो कोई कसर नहीं छोड़ते। माता-पिता के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक ऐसा प्लान लेकर आया है, जो आपके बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखने हुए तैयार किया गया है। इस प्लान का नाम है LIC का 'न्यू चिल्ड्रंस मनी बैक प्लान' (New Children's Money Back Plan)। अगर आप इस पॉलिसी का इस्तेमाल करते हैं, तो आप रोजाना 206 रुपये की बचत कर सकते हैं और अपने बच्चों के लिए 27 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
कैसे होगा 27 लाख रुपये का फंड इकट्ठा
आपके बच्चे की उम्र 5 साल है और आप इस प्लान को लेते हैं, तो 20 साल बाद यानी जब आपके बच्चे की उम्र 25 साल हो जाएगी, तो ये पॉलिसी मैच्योर हो जाएगी। इस प्लान के तहत अगर आप सम एश्योर्ड 14,00,000 रुपए की पॉलिसी लेते हैं, तो इसके मैच्योर होने के बाद आपको लगभग 26,74,000 रुपए मिलेंगे।
पॉलिसी से जुड़ी खास बातें
- बीमा लेने की न्यूनतम आयु 0 वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष है।
- बीमा की न्यूनतम राशि 1,00,00 रुपए और अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।
- इस पॉलिसी में प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर का भी ऑप्शन उपलब्ध है।
मैच्योरिटी का फायदा क्या होगा
पॉलिसी मैच्योरिटी के वक्त पॉलिसी धारक को बीमा राशि का बचा हुआ 40 प्रतिशत बोनस के साथ मिलता है, लेकिन बीमाधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में ऐसा नहीं होता है।
डेथ बेनिफिट के बारे में जानें
अगर किसी कारण पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में बीमा राशि तो मिलती है। इसके साथ ही, निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस भी दिया जाता है। डेथ बेनिफिट जो होगा, वो कुल प्रीमियम पेमेंट का 105 फीसदी से कम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:
SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, आज से बदल गए हैं ये नियमनए साल पर रेलवे का बड़ा झटका, ट्रेन से सफर होगा महंगा; इतना बढ़ा किराया