बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता किरण कुमार के कोविड-19 टेस्ट का परिणाम नेगेटिव आया है। पिछले हफ्ते वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद वह तुरंत सेल्फ आइसोलेशन में रहने लगे थे। बुधवार को आए जांच के परिणामों से पता चलता है कि वह वायरस से मुक्त हो गए हैं। कुमार ने कहा, "कुछ हफ्ते पहले मैंने अपना रूटीन मेडिकल चेकअप करवाया और इस वक्त सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत कोविड-19 का परीक्षण करवाना भी अनिवार्य था। मेरी बेटी इस दौरान मेरे साथ रही। हम हंसी-मजाक कर रहे थे और चीजों को लेकर सकारात्मक बने रहे, क्योंकि हमें लगा कि यह तो महज एक औपचारिकता है, जल्द ही हमारी जिंदगी पटरी पर आ जाएगी।"
किरण कुमार का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव
एजेंसी | 27 May 2020 08:55 PM (IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता किरण कुमार के कोविड-19 टेस्ट का परिणाम नेगेटिव आया है।
