नई दिल्ली, प्रीति अत्री। सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह में अपनी सादगी से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म 'इंदू की जवानी' की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है। इस बात की जानकारी कियारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अराउंट से दी है, जिसमें कियारा ने फोटो के साथ कैप्शन भी दिया है, '#IndooKiJawani lets begin.'
एक इंटरव्यू में जब कियारा से 'इंदू की जवानी' में उनके किरदार के बारे में पूछा गया तो इस पर कियारा ने बताया कि, ''फिल्म में उनका किरदार बाकी फिल्मों में निभाए गए उनके किरदारों से काफी अलग है'। ये आज के दौर की कहानी है जो लोगों को खूब हसाएगी''। आपको बता दे कि इस फिल्म में कियारा इंदू गुप्ता नाम की लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो कि गाज़ियाबाद की एक बिंदास लड़की है और अपनी जिंदगी को बिंदास होकर जीती है, कियारा इस फिल्म में एक डेटिंग ऐप पर लेफ्ट-राइट स्वाइप करती है और फिर उससे गड़बड़ियां होने लगती हैं। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी भरपूर डोज देखने को मिलेगा।
इस फिल्म से बंगाली राइटर डायरेक्टर 'आबिर सेनगुप्ता' अपना हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म को निखिल आडवाणी, निरंजन अयंगर और रायन स्टीफेन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।इसके अलावा बात करे कियारा के बाकी प्रोडेक्टस के बारे में तो कियारा जल्द ही अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'लक्ष्मी बम' में भी कियारा अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी, जिसमें एक बार फिर अक्षय कुमार कियारा का साथ निभाते दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ेंः
'टेढ़ा तड़का' लगाते हुए नजर आए सलमान खान, जानिए क्या है इसकी वजह 'वॉर' में एंट्री सीन के लिए 'टाइगर श्रॉफ' ने शूट किया अब तक का सबसे लंबा एक्शन सीक्वेंस