दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विपक्ष खासकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाए हुए कहा, "ओछी हरकतें देश के साथ-साथ लोकतंत्र को भी खुलेआम शर्मिन्दा कर रहीं हैं."

Continues below advertisement

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "नैतिक रूप से कमजोर  शख्स ही किसी व्यक्ति, एजेंसी या सुरक्षाकर्मियों के चरित्र पर कीचड़ उछालने में तनिक भी नहीं हिचकिचाता. दिल्ली में हाल-फ़िलहाल के कथित शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में ऐसी ओछी हरकतें देश के साथ-साथ लोकतंत्र को भी खुलेआम शर्मिंदा कर रही हैं. सबसे खास बात यह है कि इस हलचल के केंद्र बिंदु में वह गांधी परिवार है, जो अपनी दशकों पुरानी राजनीति का दम भरता है."

यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना

Continues below advertisement

जंतर-मंतर-दिल्ली आंदोलन पर उठाए सवाल 

केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को गलत ठहराते हुए विपक्ष की आलोचना की है. उनके मुताबिक इस सबसे देश की साख गिर रही है. इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. इसीलिए उन्होंने अपनी नाराजगी आज सोशल मीडिया के जरिए साझा की है.

दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन 

यहां बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP समेत तमाम संगठनों का आज जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान है. जिसको लेकर पूरे दिल्ली में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. पूरे जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाके को छावनी बना दिया है. किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है.

उधर विपक्ष का आंदोलन बीते कई दिनों से जारी है. कांग्रेस, सपा , टीएमसी समेत बड़ी संख्या में पार्टियों के नेताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. आज भी इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा प्रदर्शन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 328.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च