UP News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह जनपद कौशांबी (Kaushambi) पहुंचे. उन्होंने मदरसे (Madrassa) की जांच से जुड़े सवाल पर कहा कि कहीं से शिकायत आती है तो उसकी जांच करना, उसके बारे में पता करना यह कोई गलत नहीं है. डिप्टी सीएम ने कौशांबी में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और साथ ही मेडिकल कॉलेज का दौरा भी किया. उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान डिप्टी सीएम ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया. गंगा और यमुना में बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें चिह्नित कर उचित मुआवजा देने का आदेश दिया. 

बेचैन हैं अखिलेश यादव - केशव प्रसाद  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी सपा के मुखिया अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि वह बेचैन हैं. विधानसभा 2022 के चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे लेकिन 400 सीटें जीतते-जीतते उनको विपक्ष की कुर्सी मिली है. विपक्ष की कुर्सी मिलने के बाद वह हताश, निराश और उदास हैं और अब सपा समाप्ति की ओर है. सपा का अब कोई भविष्य नहीं है, जैसे कांग्रेस मुक्त भारत, वैसे सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश.

UP Politics: सीएम योगी बोले- 'रामपुर का शोषण करनेवाले भुगत रहे अंजाम', आजम खान पर साधा निशाना

मदरसों की जांच पर यह बोले डिप्टी सीएम

योगी सरकार द्वारा मदरसों के निरीक्षण कराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मदरसों के निरीक्षण का कोई गलत उद्देश्य नहीं है. मदरसा शिक्षा के माध्यम से पढ़ने वाले बच्चे केवल मदरसा शिक्षा तक सीमित न रह जाएं. उसमें पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस बनें और गलत रास्ता चुनने का माध्यम न बने. उसे आधुनिक बनाए जाने की दृष्टि से भी प्रयास हो रहा है. कहीं से शिकायत आती है तो उसकी जांच करना, उसके बारे में पता करना यह कोई गलत नहीं है. उसका स्वागत किया जाना चाहिए. 

शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी से किसी ने निवेदन नहीं किया है, यदि कोई निवेदन किया जाएगा तब बताएंगे कौन क्या कर रहा है. संभावनाओं के आधार पर जवाब नहीं दिया जा सकता है. प्रियंका गांधी के महंगाई वाले ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनको महंगाई से कोई समस्या होगी तो वह हमें बताएं उनकी समस्या का समाधान होगा.

ये भी पढ़ें -

Twitter फॉलोअर्स के मामले में सीएम योगी से आगे हैं ये मुख्यमंत्री, यहां देखें इन राज्यों के CM के ट्विटर Followers की लिस्ट