नई दिल्ली, प्रीति अत्री। शादीशुदा जोड़ों में 'करवा चौथ' के लिए खूब एक्साइटमेंट देखने को मिलती हैं, इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने की खुशी जितनी पत्नियों में देखी जाती है, उतनी ही पतियों में भी होती है। हर शादीशुदा कपल इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाता है, ऐसे में हमारे टीवी के सितारे भला कहां पीछे रहने वाले हैं, हम आज यहां आपको टीवी के उन फैमस कपल के बारे में बताने वाले हैं, जो इस दिन यानि 'करवा चौथ' के लिए जमकर तैयारियां कर रहे हैं।
युविका चौधरी-प्रिंस नरूलाः टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी जिन्होंने टीवी की जानी-मानी हस्ती प्रिंस नरुला के साथ सात फेरे लिए। प्रिंस और युविका की शादी पिछले साल यानि 12 अक्टूबर 2018 को मुंबई में हुई थी। युविका और प्रिंस 'करवा चौथ' के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, इस बार इस कपल का दूसरा 'करवा चौथ' सेलिब्रेशन है, पिछली बार प्रिंस ने युविका के साथ फास्ट भी रखा था। ये मॉडन कपल इस दिन को पूरे रीति-रिवाज के साथ सिलिब्रेट करने की प्लॉनिंग कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः
Richa Chadda को करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, ऑफर हुआ था Hrithik Roshan की मां का रोलपारुल चौहान-चिराग थक्करः पारुल चौहान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। पारुल ने12 दिसम्बर 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से शादी कर ली थी। ये इस खूबसूरत कपल का पहला 'करवा चौथ' होगा। जहां एक तरफ तो पारुल अपने पहले 'करवा चौथ' के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, तो वही दूसरी तरफ उनके पति चिराग पारुल की सेहत की चिंता में है, पारुल का कहना है कि, उन्होंने चिराग को बड़ी मुश्किल से मनाया है, कि वो पारुल को व्रत रखने दें। पारुल यूपी की रहने वाली हैं, यहां पहले 'करवा चौथ' पर शादी का जोड़ा पहनने की रिवाज होती हैं, इसी के चलते पारुल भी अपनी सभी रीति-रिवाजों को फॉलो करते हुए अपनी शादी का जोड़ा पहनने वाली हैं, साथ ही पारुल सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं मेहंदी के लिए।
साथ ही शीना ने कहा कि उनकी शादी एक मारवाड़ी परिवार में हुई है, तो उनका पहला 'करवा चौथ' सेलिब्रेशन बहुत ही ग्रेंड होने वाला है। साथ ही शीना ने पहले से ही तय कर रखा था कि वो अपने पहले करवाचौथ पर डार्क रेड कलर का आउटफिट पहनेंगी। इस दिन के लिए शीना और रोहित काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ेंः
क्या आपने अभी तक नहीं देखा Sanya Malhotra का माधुरी डांस?