डांस शो की जज बनने के बाद करीना कपूर को चढ़ा टीवी का भूत
ABP Ganga | 14 Sep 2019 03:51 PM (IST)
करीना कपूर खान इन दिनों टीवी का सबसे पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'डीआईडी' को जज कर रही हैं। लेकिन अब लगता है कि जैसे करीना टीवी का दामन छोड़ना नहीं चाहती। इसीलिए बेबो ने अपने लिए एक नई एजेंसी को हायर किया है, जो उनके लिए टीवी के ऑफर्स पर काम करेगी।
नई दिल्ली, प्रीति अत्री। करीना कपूर खान अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों करीना टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो "Dance India Dance" में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। साथ ही इस शो के लगभग सभी एपिसोड में करीना कपूर का लुक सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस डांस रिएलिटी शो से ही करीना ने टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है, लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि, जैसे बेबो को छोटे पर्दे पर काम करने में कुछ ज्यादा ही मजा आ रहा है।
ऐसा नहीं है कि, बेबो के पास फिल्मों के ऑफर्स नहीं है, इस समय करीना के पास कई बड़ी फिल्में है, लेकिन फिर भी अपने इतने बिजी शेड्यूल होने के बाद भी करीना टीवी पर और ज्याद काम करने की चाहत रखती हैं। खबरों की माने तो हाल ही में करीना ने एक नई एजेंसी हायर की है, जो टीवी पर उनके लिए नए-नए काम के ऑफर्स पर काम करेगी। ये उन लोगो के लिए खुशखबरी है जो करीना को टीवी पर देखना चाहते हैं।
आपको बता दे कि इस शो को जज करने के लिए करीना ने काफी भारी भरकम फीस चार्ज की है, जिसकी वजह से करीना टीवी पर हाइएस्ट पेड सेलीब्रिटी बन चुकी हैं। इसी वजह से वो टीवी पर और ज्यादा काम करना चाहती हैं।
वही बात करे करीना कपूर के फिल्मी प्रोजेक्टस के बारे में तो करीना, खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग भी कर रही है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार के साथ-साथ कियारा आडवानी और सिंगर- एक्टर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा बेबो इरफान खान की सुपरहिट फिल्म हिन्दी मीडियम के सीक्वल अंग्रेजी मीडियम में भी एक दमदार भूमिका में दिखाई देंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा करीना करण जोहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में भी करीना कपूर काम करने वाली हैं।