उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा को एक परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि अखिलेश का PDA छलावा है. सैफई के बाहर के नेताओं को न तो इज्जत मिलती है और न ही उनके आगे बढ़ने की कोई गुंजाइश है.

Continues below advertisement

मंत्री ने कहा कि पिछड़ों की बात करने वाले अखिलेश को पहले अपनी पार्टी में गैर यादव ओबीसी को बराबरी का हक देना चाहिए. अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सपा शासन में अपराधियों का बोलबाला था और सपाई दलितों की जमीन पर कब्जा करते थे. 

उत्तर प्रदेश में था माफिया राज- कपिल देव अग्रवाल

उन्होंने कहा कि अखिलेश के समय में उत्तर प्रदेश में माफिया राज था और गुंडों को सत्ता का संरक्षण मिलता था. लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में कानून का राज स्थापित है. माफिया मिट्टी में मिल गए हैं और अपराधियों के हौसले पस्त हैं. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां सुरक्षित हैं, जो अखिलेश के शासन में घरों से निकलने से भी डरती थी. 

Continues below advertisement

अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा शासन में नौकरी का विज्ञापन जारी होते ही वसूली शुरू हो जाती थी. लेकिन योगी राज में अब तक 9.50 लाख से अधिक युवाओं को बिना भेदभाव के सरकारी नौकरी मिल चुकी है. 

‘चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी का जवाब देगी जनता’

अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के खिलाफ जो अपमानजनक टिप्पणी की है उसका जवाब प्रदेश की जनता उन्हें चुनाव में देगी. उन्होंने कहा कि अखिलेश जिस तरह से लगातार अनर्गल बयान दे रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि वो हताश हो चुके हैं और उन्हें अपनी हार स्पष्ट दिख रही है. मंत्री ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी.

'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला