एक्सप्लोरर

कानपुर में इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में सेंधमारी, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

UP News: कानपुर ईधन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग डीजल-पेट्रोल की पाइप लाइन में सेंधमारी कर ईधन चोरी करता था.

Kanpur News: कानपुर में चोरों ने चोरी की नई तकनीक के साथ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड को अपना निशाना बनाया. आइओसीएल की भूमिगत बिछी हुई पेट्रोल और डीजल की पाइपलाइन से चोर हजारों लीटर डीजल और पेट्रोल की रोजाना चोरी कर रहे थे. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना उनकी पाइपलाइन का फ्लो प्रेशर कुछ घंटे के लिए रोजाना काम हो जाता था. प्रबंधन के अधिकारियों को संदेह हो रहा था कि या तो पाइपलाइन में कोई खराबी आ गई है या फिर कोई पाइपलाइन में सेंधमारी कर ईंधन चुरा रहा है. पुलिस ने पेट्रोल और डीजल चुराने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से की गई शिकायत पर कानपुर पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच की टीम ने इन चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इस छापेमारी के दौरान कानपुर के नरवाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरों के इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से तमाम तरह के उपकरण और हजारों लीटर डीजल भरे ड्रम बरामद हुए हैं. पुलिस की गिरफ्त में आए तीन अभियुक्त अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनमे से एक शख्स कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला है, वहीं दो अन्य अभियुक्त कासगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है.

पाइप लाइन मे सेंधमारी कर करते थे ईंधन चोरी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह चोर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन में लीकेज करके उसमें एक नया वाल्व लगाते थे और फिर एक नई पाइप लाइन तैयार करते थे. इसके बाद उस पाइपलाइन को भूमिगत तरीके से खेतों में ले जाते थे. यह चोर बड़े-बड़े ड्रमों में पाइपलाइन से आने वाला पेट्रोल और डीजल चुराया करते थे.

पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि यह उसे जगह को अपनी चोरी के लिए चिह्नित करते थे जहां पर साधारण या आम लोगों का आवागमन नहीं हुआ करता था. दरअसल हाईवे के किनारे से बिछाई गई यह पेट्रोल डीजल की भूमिगत लाइन में सेंधमारी करना इनके के लिये आसान होता था. हाइवे के किनारे खेतों के ऊसर क्षेत्र में न तो कोई आता था और न ही कोई जाता था जहां इनका ये चोरी का कारनामा फलफूल रहा था.

वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी मनोज पांडे ने बताया कि इन सभी तीनों चोरों को नरवाल क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया है. इनके अन्य साथ अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. पुलिस अधिकारी की माने तो इनके पास से दो पिकअप गाड़ी दस ड्रम डीजल जिसकी मात्रा 1900 लीटर है और कुछ अहम टूल्स बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़: नहीं दाखिल हुई जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट, यूपी राज्य मानवाधिकार आयोग ने नाराजगी जताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget