एक्सप्लोरर

कानपुर: प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने किया सुसाइड, पिता-चाचा ने शव को नहर में फेंका, 5 लोग गिरफ्तार

UP News: कानपुर देहात में एक लड़की ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली. जिसके बाद परिवारवालों ने शान बरकरार रखने के लिए लड़की के शव को नहर में फेंक दिया. पुलिस छानबीन में मामले का खुलासा हुआ.

Kanpur News: कानपुर देहात से सनसनीखेज मामला सामने आया है, दरअसल कानपुर देहात में एक लड़की गुमशुदा हो गयी, पुलिस लड़की की तलाश मे जुटी तभी कानपुर नगर से खबर आई की एक लड़की की लाश नहर मे मिली है. शिनाख्त हुई तो लाश कानपुर देहात से गुमशुदा हुई लड़की की थी.

पुलिस ने जब तफ्तीश की तो सामने आया की प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी. परिवार ने अपनी आन बान शान के लिए लड़की की लाश को कानपुर की नहर मे फेंक दिया. जिसके बाद पुलिस ने घटना मे शामिल परिवार के 5 लोगो को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया.

परिजनों ने बेटी के शव को नहर में फेंका
पुलिस की गिरफ्त मे आए ये 5 लोग इंसान नहीं हैवान हैं. दरअसल प्रेम प्रसंग के चलते उनकी अपनी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. इन पांचो दरिंदो ने अपनी ही औलाद का अंतिम संस्कार नही किया बल्कि अपनी आन बान और शान के खातिर अपनी बेटी की लाश दुसरे जिले मे जाकर नहर मे फेंक आए.

दरअसल कानपुर देहात जिले के शिवली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के रहने वाले मनोज ने बीती 17 मार्च को शिवली कोतवाली मे अपनी बेटी प्रियांशी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 2 दिन बाद ही कानपुर नगर के संचेडी थाना क्षेत्र की राम गंगा नहर मे पुलिस को एक लड़की की लाश मिली, शिनाख्त हुई तो लाश प्रियांशी की थी. अब कानपुर नगर और कानपुर देहात पुलिस के लिए प्रियांशी की मौत की मिस्ट्री सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि प्रियांशी की लाश नहर मे फेंकने वाले उसके ही परिवार के लोग शराफत का मुखौटा जो पहने थे.

आन बान-शान बरकरार रखने के लिए किया ऐसा घिनौना काम
कानपुर देहात पुलिस प्रियांशी की मौत की तफ्तीश मे जुट गयी, शुरूआती पड़ताल मे पता लगा की गांव के ही किसी लड़के से प्रियांशी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका प्रियांशी के घरवाले विरोध करते थे. लिहाजा प्रियांशी ने तनाव मे आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.

प्रियांशी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, लेकिन प्रियांशी की मौत के बाद भी प्रियांशी की आत्मा को शांति नहीं मिली और प्रियांशी के ही पिता मनोज ने अपनी आन बान और शान के लिए षड्यंत्र रच कर प्रियांशी की मां सोमवती, प्रियांशी की बहन शिवानी, प्रियांशी के चाचा कन्हैयालाल, और रिश्तेदार प्रशांत उर्फ छोटू के साथ मिलकर प्रियांशी की लाश वैन मे रख कर कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के राम गंगा नहर मे फेंक दिया.

पुलिस ने मामले में 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इसके बाद कानपुर देहात के शिवली थाने मे प्रियांशी की रिपोर्ट लिखा कर खुद को सुरक्षित महसूस करने का नाटक लगे लेकिन कहते हैं जुर्म के रास्ते भले ही शानदार मखमल के क्यों ना हो लेकिन खत्म जेल की कालकोठरी पर ही होते हैं. पुलिस ने प्रियांशी की मौत की मिस्ट्री मे शामिल पांचो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया.

(कानपुर से अशोक सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- मेरठ हत्याकांड: घर खर्च के लिए पैसा भेंजता था सौरभ, सट्टा खेलते थे साहिल और मुस्कान, कई खुलासे हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget