कन्नौजः शराब का नशा किस कदर दोस्त को दोस्त का खूनी बना देता है, इसकी ताजी तस्वीर यूपी के कन्नौज जिले से आई. यहां हत्या के अनसुलझे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे दोस्तों को खोज निकाला. हत्यारे दोस्तों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि शराब पीने पर हुए विवाद के दौरान उन्होंने दोस्त की हत्या पत्थर से कुचलकर कर दी थी.

मामला ठठिया थाना इलाके का है, यहां 8 मार्च सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की तो शव की शिनाख्त 20 वर्षीय सूरज निवासी ग्राम निजामपुर के रूप में हुई.

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ थाना ठठिया में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया.

कबूला जुर्म

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि पकड़े गई आरोपी पवन, राहुल, ज्ञान सिंह ने पूछताछ में बताया कि चारों दोस्त एक साथ शराब पी रहे थे. इसी दौरान विवाद हो गया और उन्होंने सूरज को ईंट से कुचलकर मार डाला.

इसे भी पढ़ेंःडिजिटल न्यूज़ के प्रतिनिधियों से प्रकाश जावड़ेकर ने की चर्चा, कहा- नए IT नियम डिजिटल प्रकाशकों पर डालते हैं कुछ जिम्मेदारियां

दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेज के स्टाफ की अटकी सैलरी, विरोध में DUTA ने यूनिवर्सिटी की शटडाउन