Kannauj: बचपन में साथ खेले, दोस्ती की और फिर प्रेमिका को कार से रौंदकर मार डाला, वजह जान पुलिस भी हैरान
Kannauj News: अरुण ने रिंकी से सालों से दोस्ती थी. लेकिन, पिछले कुछ समय से रिंकी किसी और से बात करने लगी थी. ये बात अरुण का नागवार गुजरी जिसके बाद उसने रिंकी का सबक सिखाने की ठान ली.

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कार से रौंद हत्या कर दी. दोनों बचपन के साथी थे, साथ खेले और दोस्ती हो गई लेकिन जब उस लड़की की किसी और से दोस्ती हो गई तो वो बर्दाश्त नहीं कर पाया, जिसके बाद उसने प्रेमिका को एक खौफनाक सजा दे डाली. आरोप ने पूछताछ में जो बताया वो सुनकर पुलिस भी दंग रह गई.
पूरा मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है जहां के पालपुर गांव में अरुण कुमार अपने मामा के घर पर बचपन से ही रहता था. घर के पास में ही रिंकी उर्फ कुसुमलता नाम की एक लड़की भी रहती थी. दोनों बचपन में साथ खेलते हुए बड़े हुए और फिर उनकी दोस्ती हो गई. इस बीच रिंकी एएनएम की ट्रेनिंग करने के लिए फर्रुखाबाद मेडिकल कॉलेज चली गई. इसके बाद उनकी कहानी लड़खड़ाने लगी. दोनों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर अनबन होने लगी.
प्रेमिका को कार से मारी जोरदार टक्कर
इस बीच अरुण को पता चला कि रिंकी किसी और से भी बात करने लगी है. ये उसे बर्दाश्त नहीं हुई. अरुण ने पुलिस का बताया कि उसने रिंकी को सबक सिखाने की मन में ठान ली. 12 नवंबर को जब वो फर्रुखाबाद की तरफ अपनी क्लास लेने जा रही थी तभी अरुण स्कॉर्पियों कार लेकर पहुंच गया. जैसे ही रिंकी वहां से गुजरी उसने पीछे से उसे इतनी तेज टक्कर मारी कि वो कई फीट ऊपर उछलकर जमीन पर जा गिरी और बुरी तरह घायल हो गई. इसके बाद अरुण उसे सड़क पर ही पड़ा छोड़कर वहां से फ़रार हो गया.
परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो युवती को तत्काल अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने अरुण के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बाद पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुट गई. इस बीच पुलिस को खबर मिली कि आरोपी बिहार भाग गया है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने पूछताछ में रिंकी की हत्या करने की बात क़बूल कर ली है. उसने बताया कि रिंकी उसकी बचपन की दोस्त थी. वो उससे प्यार भी करता था. कुछ दिनों से रिंकी किसी और से बात करने लगी थी इसी से नाराज होकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. इस मामले में लापरवाही बरतने पर छिबरामऊ कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























