एक्सप्लोरर

कन्नौज: अवैध संबंधों के शक में पति ने की हत्या, शव को गोबर के ढेर में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

Kannauj News: कन्नौज में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया. जिसके बाद उसने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी.

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक पति ने शक की वजह से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया. इस बीच पुलिस को पति की हरकतों पर थोड़ा शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली और सारा सच सामने आ गया. पुलिस आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया है. वहीं मृतक पत्नी के शव को भी बरामद कर लिया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

ये मामला कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव का है. यहां 33 साल की रजनीकांत अपनी पत्नी बबली और तीन बच्चों के साथ रहता था. रजनीकांत शादी-बारात में ढोल बजाता था, जिसकी वजह से वो अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहता था. इस दौरान उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी. कुछ दिनों से रजनीकांत को शक हो गया था कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध है. जिसकी वजह से वो परेशान रहने लगा था. 

अवैध संबंधों के शक में ली पत्नी की जान
रजनीकांत के इस शक को गांव के कुछ लोगों ने कानाफूसी कर और मजबूत कर दिया था. शक की वजह से पति-पत्नी के बीच में अक्सर लड़ाई होने लगी, कई बार मारपीट तक नौबत पहुंच गई. इन झगड़ों के बाद रजनीकांत ने अपनी पत्नी को ही खत्म करने का मन बना लिया. शुक्रवार रात जब उसके बच्चे सो गये और माता पिता कहीं शादी में चले गये तो उसने सो रही अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी. 

हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को घर के पीछे गोबर के ढेर में छिपा दिया और शनिवार सुबह पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंच गया. थाने में पुलिस को पूछताछ के दौरान जब उस पर शक हुआ. जिसके बाद पुलिस ने मृतक बबली और उसके पति की कॉल डिटेल निकलवाई, तो पुलिस का शक पक्का हो गया. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से आरोपी रजनीकांत से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया. 

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गोबर के ढेर से पत्नी बरामद कर लिया है. इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि महिला के गायब होने कि सूचना मिली थी पुलिस ने गहनता से जांच शुरु की तो पूरा मामला साफ गया. आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया गया है. उसकी निशानदेही पर गोबर के ढेर से महिला के शव को बरामद कर लिया गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल की सुरक्षा होगी हाई-टेक, परिसर में लगेगा एंटी ड्रोन सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

बंगाल में गीता vs बाबरी का चल रहा है रण!
बंगाल में धर्मयुद्ध..चुनावी से पहले बड़ा षड्यंत्र !
कलब अग्निकांड में 10 लोगों के शवों की हुई शिनाख्त
Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान
वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान
Signs Of Love Bombing: अचानक कोई हो गया है जरूरत से ज्यादा खास, कहीं 'लव बॉम्बिंग' का शिकार तो नहीं हो रहे आप?
अचानक कोई हो गया है जरूरत से ज्यादा खास, कहीं 'लव बॉम्बिंग' का शिकार तो नहीं हो रहे आप?
क्रॉसिंग पर मालगाड़ी हुई खराब तो इंजीनियर बोले 5 घंटे, चाचा ने 10 मिनट में हथौड़े से ठीक कर दौड़ा दी ट्रेन- वीडियो वायरल
क्रॉसिंग पर मालगाड़ी हुई खराब तो इंजीनियर बोले 5 घंटे, चाचा ने 10 मिनट में हथौड़े से ठीक कर दौड़ा दी ट्रेन
Japanese Bowing: जापान में लोग झुक कर क्यों करते हैं अभिवादन, कहां से शुरू हुई यह परंपरा
जापान में लोग झुक कर क्यों करते हैं अभिवादन, कहां से शुरू हुई यह परंपरा
Embed widget