एक्सप्लोरर

वक्फ कानून को जयंत चौधरी ने मुसलमानों के हित में बताया, RLD चीफ बोले- जमीन पर पॉजिटिव प्रभाव

Jayant Chaudhary on Waqf Act: वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर भी रालोद चीफ जयंत चौधरी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हिंसा हो रही है वो बेहद गलत है.

UP News: राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज शनिवार (12 अप्रैल) को राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश से जुड़े नेताओं को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलवाई. हरियाणा के चरखी दादरी के पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान, नदबई, राजस्थान के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह आवाना, तेलंगाना के पूर्व विधान परिषद सदस्य कपिलावई दिलीप कुमार, बहुजन समाज पार्टी-मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इसाम सिंह मौर्य और दौसा राजस्थान के नेता कमर रब्बानी गुर्जर के साथ कई कार्यकर्ताओं और समर्थक आरएलडी में शामिल हु्ए. 
   
इस दौरान जयंत चौधरी ने कई मुद्दों पर अपनी बात भी सामने रखी. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के मामले पर जयंत चौधरी ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस के नेता जो बयान दे रहे है, उनको इस बारे में मालूम नहीं है वो सेंसिटिव बातें कर रहे है. कनाडा ने राणा को संरक्षण दिया, उसे अब भारत लाया गया है और उससे पूछताछ हो रही है. इसमें किसी को क्या दिक्कत हो रही है. जयंत चौधरी ने कहा कि ये भारत सरकार के काम का परिणाम है जो आज भारत में है और उससे पूछताछ हो रही है, सजा भी जल्द मिलेगी. 

पश्चिम बंगाल हिंसा पर भी जयंत चौधरी ने दिया बयान

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर भी जयंत चौधरी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हिंसा हो रही है वो बेहद गलत है. राज्य सरकार उनसे सही समय पर निपटती तो ये सब हिंसा नहीं होती, इससे साफ होता है कि ये सब राज्य सरकार की शय से हो रहा है.

जयंत चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जो एक प्रोसेस है ये बिल उसी प्रोसेस से पास हुआ है. कोई भी उत्तेजना में फैसला ना लें, लोगों को भड़काया भी गया इस बिल को लेकर. इतने एक्साइज के बाद ये कानून बना है इसको वक्त देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जमीन पर इसका पॉजिटिव प्रभाव दिख रहा है, जिसका नतीजा है कि लोग NDA में शामिल हो रहे हैं.

जातिगत जनगणना एक बहुत मुश्किल मुद्दा- जयंत चौधरी

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर जयंत चौधरी ने कहा कि जातिगत जनगणना एक बहुत मुश्किल मुद्दा है. कांग्रेस की ये बात समझ से परे है कि जातिगत जनगणना से सब बदल जाएगा. सड़क पर नमाज पढ़ने और यूपी पुलिस की कार्यशैली पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि मेरे मुसलमानों को लेकर सवाल और ट्वीट उसी तरह जारी रहेंगे जैसा अब तक चला आ रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस को सुधारा जाना चाहिए, बाकी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है.

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, 40 हजार लीटर जहरीली मिथाइल अल्कोहल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Putin India Visit: पुतिन ने कारपूल को लेकर किया बड़ा खुलासा, 'PM मोदी के साथ गाड़ी में बैठना मेरा....'
पुतिन ने कारपूल को लेकर किया बड़ा खुलासा, 'PM मोदी के साथ गाड़ी में बैठना मेरा....'
'ताजमहल आगरा की जनता के लिए श्राप', इन नियमों पर BJP सांसद ने उठाए सवाल
'ताजमहल आगरा की जनता के लिए श्राप', इन नियमों पर BJP सांसद ने उठाए सवाल
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Putin India Visit: पुतिन ने कारपूल को लेकर किया बड़ा खुलासा, 'PM मोदी के साथ गाड़ी में बैठना मेरा....'
पुतिन ने कारपूल को लेकर किया बड़ा खुलासा, 'PM मोदी के साथ गाड़ी में बैठना मेरा....'
'ताजमहल आगरा की जनता के लिए श्राप', इन नियमों पर BJP सांसद ने उठाए सवाल
'ताजमहल आगरा की जनता के लिए श्राप', इन नियमों पर BJP सांसद ने उठाए सवाल
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
Dhurandhar Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर आज टूटने वाले हैं कई रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही कर ली इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर आज टूटने वाले हैं कई रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही कर ली इतनी कमाई
सर्दियों के दौरान भारतीय घरों में कैसे करें तुलसी की सही देखभाल, जानें कैसे रखें हरा-भरा?
सर्दियों के दौरान भारतीय घरों में कैसे करें तुलसी की सही देखभाल, जानें कैसे रखें हरा-भरा?
उम्र बढ़ेगी, लेकिन असर नहीं दिखेगा, जानें सुबह की कौन सी 7 आदतें एजिंग करती हैं स्लो
उम्र बढ़ेगी, लेकिन असर नहीं दिखेगा, जानें सुबह की कौन सी 7 आदतें एजिंग करती हैं स्लो
Road Deaths In India: देश में 2024 में सबसे ज्यादा लोग हुए सड़क हादसे के शिकार, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
देश में 2024 में सबसे ज्यादा लोग हुए सड़क हादसे के शिकार, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
Embed widget