एक्सप्लोरर

Dussehra 2022: जालौन में अलग ही तरीके से मनाया जाता है दशहरा, जानिए-खासियत 170 साल पुरानी परंपरा की

Jalaun News: यहां राम-रावण और लक्ष्मण-मेघनाथ का युद्ध परम्परागत तरीके से होता है. हाथी पर सवार राम-लक्ष्मण और हनुमान से रावण का युद्ध सजीव होता है जिसे देखने दूर दराज के क्षेत्रों से लोग आते हैं.

Uttar Pradesh New: पूरे देश में दशहरा का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया. वहीं यूपी के जालौन (Jalaun) जिले के कोंच नगर में दशहरे (Dussehra 2022) का पर्व अलग परम्परा के साथ मनाया गया. यहां पर बुराई के प्रतीक रावण और मेघनाथ के पुतले जलाये गये लेकिन कभी भी किसी ने राम-रावण और लक्ष्मण-मेघनाथ का इस तरह युद्ध नहीं देखा होगा. यहां पर राम-रावण और लक्ष्मण मेघनाथ का युद्ध अलग ही तरीके से होता है. यहां रावण-मेघनाथ के 40 फीट ऊंचे पुतलों का युद्ध राम-लक्ष्मण के साथ सजीव होता है और अंत में बुराई के प्रतीक के रूप में रावण और मेघनाथ का संहार राम-लक्ष्मण द्वारा किया जाता है. यह युद्ध कोंच के ऐतिहासिक धनु तालाब के मैदान पर होता है. इस युद्ध को देखने के लिए आसपास के इलाकों से 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटती है.

170 वर्षों से चली आ रही परम्परा
बता दें कि वैसे पूरे देश में राम-रावण और लक्ष्मण-मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है लेकिन जालौन के कोंच नगर में ऐसा देखने को नहीं मिलता है. यहां पर 170 वर्षों से चली आ रही परम्परा को कोंच के लोग अभी भी निर्वाहन कर रहे हैं. यहां पर राम-रावण और लक्ष्मण-मेघनाथ का युद्ध परम्परागत तरीके से होता है. हाथी पर सवार राम-लक्ष्मण और हनुमान से रावण का युद्ध सजीव होता है जिसे देखने के लिये दूर दराज के क्षेत्रों से भी लोग आते हैं. यहां रावण और मेघनाद के 40 फीट से ऊंचे पुतलों को बड़े-बड़े पहियों वाले रथ में बांधा जाता है और इन पुतलों को पूरे मैदान में दौड़ाया जाता है जिनसे युद्ध स्वयं भगवान राम और उनके अनुज भ्राता लक्ष्मण करते हैं. इस युद्ध में कई बार मेघनाथ और रावण के पुतले जमीन में गिरते हैं जिसे देख वहां पर मौजूद लोग बहुत प्रसन्न होते हैं. युद्ध बिलकुल वैसा ही होता है जैसा रामानंद सागर की रामायण में दर्शाया गया है.
Dussehra 2022: जालौन में अलग ही तरीके से मनाया जाता है दशहरा, जानिए-खासियत 170 साल पुरानी परंपरा की

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर, ICU में दी जा रही हैं जीवन रक्षक दवाएं

कई राजनीतिक हस्तियां रहीं मौजूद
इस युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति भी लगती है और हनुमान संजीवनी बूटी भी लाते हैं. जब राम और रावण का युद्ध होता है तो इन पुतलों को रस्सियों की सहायता से पूरे मैदान में दौड़ाया जाता है. इस परम्परा के दौरान ये पुतले कई बार नीचे जमीन में गिरते हैं जिन्हें लोग फिर से खड़ा करके मैदान में दौड़ाते हैं. रावण और मेघनाथ के पुतलों को रथों में रखकर दौड़ाने के पीछे लोगों का तर्क है कि बुराई चाहे जितनी भी भागे उसका अंत निश्चित ही होता है. इस तरह का रावण वध पिछले 170 वर्षो से चला आ रहा है. इस राम-रावण युद्ध को देखने के लिए कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा युद्ध उन्होंने कहीं नहीं देखा. यह पूरे देश में अनोखा राम-रावण और लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध है.
Dussehra 2022: जालौन में अलग ही तरीके से मनाया जाता है दशहरा, जानिए-खासियत 170 साल पुरानी परंपरा की

सभी पात्र होते हैं स्थानीय लोग
आयोजकों ने बताया कि यह रामलीला कर्मकांडी रामलीला है. यहां पर राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुधन और सीता का किरदार छोटे-छोटे बालक करते हैं जिनको हम भगवान ही मानते हैं. यहां सभी युद्ध सजीव होते हैं. किसी भी बाहरी कलाकार को नहीं बुलाया जाता है. जो भी पात्र होते हैं वह लोकल के ही होते हैं. इसके अलावा धनु ताल के मैदान पर लंका भी बनाई जाती है. यहां पर अशोक वाटिका में सीता मां भी विराजमान रहती हैं. इसके अलावा अयोध्या भी बनाया गया था जहां भरत और शत्रुधन भी बैठे हुए दिखाई देते हैं. राम-रावण युद्ध को देखते हुए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किये थे. सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया था ताकि कोई अनहोनी न हो.

Watch: मुजफ्फरनगर में रावण दहन के दौरान मची अफरातफरी, युद्ध में रॉकेट से हमले जैसा बना माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में झुलसाने वाली गर्मी और लू झेलने के लिए हो जाईए तैयार, 45 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में झुलसाने वाली गर्मी और लू झेलने के लिए हो जाईए तैयार, 45 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने दिया अलर्ट
प्रतीक यादव की 'डेथ मिस्ट्री', मौत से पहले शरीर पर चोट के निशान, अभी जवाब बाकी है!
प्रतीक यादव की 'डेथ मिस्ट्री', मौत से पहले शरीर पर चोट के निशान, अभी जवाब बाकी है!
प्रतीक यादव की मौत से सदमे में परिवार, श्रद्धांजलि देने वालों का तांता, पोस्टमार्टम में क्या मिला? अंतिम संस्कार कल
प्रतीक यादव की मौत से सदमे में परिवार, श्रद्धांजलि देने वालों का तांता, पोस्टमार्टम में क्या मिला? अंतिम संस्कार कल
'कोई माई का लाल...', बहराइच के जेठ मेला रोक पर AIMIM नेता शौकत अली के बिगड़े बोल
'कोई माई का लाल...', बहराइच के जेठ मेला रोक पर AIMIM नेता शौकत अली के बिगड़े बोल

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: '16 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
'16 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
RCB vs KKR Highlights: विराट कोहली के शतक ने छीनी कोलकाता से जीत, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची बेंगलुरु
विराट कोहली के शतक ने छीनी KKR से जीत, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची RCB
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
Sweet With Water Tradition: भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
US-Israel-Iran War Impact : युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
Embed widget