मिल्कीपुर में हार के लिए सपा ने इन अधिकारियों और BJP नेताओं को ठहराया जिम्मेदार, जारी की लिस्ट
Milkipur By Election 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने सपा प्रत्याशी अजित प्रसाद को 61 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया. बीजेपी की इस जीत पर सपा ने सवाल खड़े किए हैं.

Milkipur By Election 2025: पिछले कई महीनों की लंबी जद्दोजहद और सियासी कयासआराईयों के बाद बीजेपी मिल्कीपुर विधानसभा सीट जीतने में कामयाब रही. मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने सपा प्रत्याशी अजित प्रसाद को 61 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया. मतदान के बाद ही सपा लगातार चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही है.
मिल्कीपुर उपचुनाव के रिजल्ट के बाद सपा नेता आईपी सिंह ने धांधली का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट संदेश में आईपी सिंह ने लिखा, "घोर बेईमानी के बावजूद समाजवादी पार्टी लगभग एक लाख वोट पाने में कामयाब रही है."
घोर बेईमानी के बावजूद सपा लगभग एक लाख वोट पाने में सफल रही।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) February 8, 2025
मिल्कीपुर अयोध्या में भाजपा की जीत के खास नायक
जिलाधिकारी
कमिश्नर
पुलिस अधीक्षक
CO मिल्कीपुर
तीनों थाना अध्यक्ष
12 से अधिक मंत्री
40 से अधिक विधायक
और स्थानीय बूथ लुटेरे जैसे धर्मेंद्र सिंह, खब्बू तिवारी, होली…
सपा ने लगाए गंभीर आरोप
आईपी सिंह ने मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी की हार के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने दावा किया कि मिल्कीपुर अयोध्या में बीजेपी की जीत के खास नायक जिलाधिकारी, जिलाधिकारी, कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक, CO मिल्कीपुर और तीनों थाना अध्यक्ष हैं.
सपा नेता आईपी सिंह आरोप लगाते हुए आगे कहा, "इसके अलावा मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत के नायक 12 से अधिक मंत्री, 40 से अधिक विधायक हैं. साथ में स्थानीय बूथ लुटेरे जैसे धर्मेंद्र सिंह, खब्बू तिवारी, होली सिंह का पति, योगी का दुलारा डॉ. रजनीश सिंह समेत कई." उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "याद रखना जल्द समय बदलेगा."
मिल्कीपुर उपचुनाव परिणाम
बता दें, बीते 5 फरवरी को मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. आज शनिवार (8 फरवरी) को वोटों की गिनती की गई. जारी परिणामों के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने सपा प्रत्याशी अजित प्रसाद को 61 हजार 710 वोटों के अंतर से हराया था. मिल्कीपुर सीट से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई.
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट का उपचुनाव साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल का माना जा रहा है. कांग्रेस ने मिल्कीपुर में सपा को समर्थन देने का ऐलान किया था, जबकि बीएसपी ने प्रत्याशी ही नहीं उतारा था. मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा और बीजेपी की साख दांव पर लगी थी, जिसमें बीजेपी ने बाजी मार ली. यह सीट सपा विधायक अवधेश प्रसाद के अयोध्या सांसद चुने जाने पर खाली हुई थी.
ये भी पढ़ें: देश में इन लोगों की सैलरी हो जाएगी टैक्स फ्री! इनकम टैक्स पर नए कानून से पहले चंद्रशेखर आजाद की बड़ी मांग
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























