- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सुषमा को बहनजी कहते हुए लिखा, 'बहिनजी' सुषमा स्वराज के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने सुषमा स्वराज को कद्दावर नेता और महान वक्ता बताया। उन्होंने कहा कि वे people’s person थीं। करजई ने भारत और स्वराज के परिवार के प्रति सहनुभूति व्यक्त की है।
- मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं Good Friend के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने स्वराज को असाधारण राजनयिक बताते हुए कहा कि वे भारत-मालदीव की मैत्री की शिल्पकार थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें...
- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री एस रब्बानी ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए रत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अचानक निधन से दुखी हूं। स्वराज एक विशिष्ट और दृढ़निश्चयी प्रतिनिधि थीं। मैं इस प्रतिष्ठित सार्वजनिक शख्सियत के निधन पर भारत की सरकार और वहां के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
- भारत में फ्रांस के राजदूत ने भी सुषमा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा,'भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। वे भारत के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक थीं। उन्होंने अपने साथी नागरिकों की सेवा के लिए उल्लेखनीय समर्पण दिखाया और भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर लेकर आईं।
Sushma Swaraj Demise: इन अंतरराष्ट्रीयनेताओं ने जताया दुख, किसी ने बोला Good Friend, किसी ने कहा- People’s Person
नैन्सी बाजपेई | 07 Aug 2019 07:13 AM (IST)
Sushma Swaraj Demise: इन अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने जताया दुख, किसी ने बोला Good Friend, किसी ने कहा- People’s Person। पढ़ें- सुषमा स्वराज के निधन पर अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने क्या कहा
