ऋषि कपूर के साथ राज कपूर की 'प्रेम रोग' सहित कई फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है कि ऋषि कपूर अब नहीं रहे। पद्मिनी ने कहा, "मैं पूरी तरह से हैरान हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम हूं।
यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, और मैं अभी असहाय और कमजोर महसूस कर रही हूं। मैं कुछ भी करने में सक्षम नहीं हूं या यहां तक कि बाहर जाने के लिए भी मदद की जरूरत पड़ रही है। मैं उन्हें नहीं देख सकती, उनका अंतिम संस्कार होता नहीं देख सकती। मैं कुछ नहीं कर सकती, सिवाय घर पर बैठ कर उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने के।"