UP Weather:  उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने, डूबने और बोरवेल में गिरने की विभिन्न घटनाओं में पिछले दो दिनों में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है.  शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. इसमें मुजफ्फरनगर में दो और फतेहपुर, अलीगढ़ तथा गोरखपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

बिजली गिरने से प्रयागराज में तीन लोगों की मौतराज्य में बिजली गिरने से प्रयागराज में तीन और चंदौली, सीतापुर, अलीगढ़ और हरदोई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, फतेहपुर, आगरा और अमेठी में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी. बयान के मुताबिक, मथुरा में बोरवेल में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि सुल्तानपुर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मृतकों के परिजनों को दिए गए 4-4 लाख रुपए सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है. इस बीच, बाढ़ के खतरे को देखते हुए राज्य के 44 जिलों में राहत एवं बचाव कार्य में 67 दलों को तैनात किया गया है. बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री की ओर से जरूरत के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्स्टैबुलरी (पीएसी) के दलों को तैनात करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारीउत्तर प्रदेश में अभी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में सुबह से तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश होगी. खासतौर पर 26 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया है.

यह भी पढ़ें:

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड में SIT की जांच जारी, प्रभारी रेणुका बोलीं- रिसॉर्ट के सभी लोगों की बनी लिस्ट, होगी कड़ी पूछताछ

CM Yogi Adityanath: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह महीने पूरे, यहां पढ़े क्राइम कंट्रोल से लेकर रोजगार तक 15 बड़ी उपलब्धियां