UP News: गाजियाबाद (Ghaziabad) के डीएम राकेश कुमार सिंह (Rakesh Kumar Singh) और एसएसपी मुनिराज (SSP Muniraj) ने 10 साल पहले कब्जे में ले ली गई एक विधवा महिला की जमीन 10 मिनट के अंदर ही मुक्त करा दी. दरअसल, जिला प्रशासन ने मसूरी में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जहां पीड़िता अपनी फरियाद लेकर उनके पास पहुंची थी. उसने उन्हें अपनी व्यथा बताई. इसके बाद डीएम और एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए आजाद चौहान नाम के एक व्यक्ति से महिला की 4 बीघा जमीन छुड़वा ली. इस कार्रवाई से महिला के गांव में पुलिस की काफी तारीफ हो रही है. 

डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह पुलिस बल लेकर पहुंचे और दबंगों से महिला की जमीन को खाली करा दिया. इतनी जल्दी हुई कार्रवाई से पीड़ित परिवार बेहद खुश है. वही एसएसपी और डीएम ने कहा है कि आरोपियों को भी जल्द ही जेल भेजा जाएगा.

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भाई की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता अजय राय ने दी गवाही

इस मामले को लेकर एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह ने थाना समाधान दिवस पर शासन का उद्देश्य जन समस्याओं का निवारण करना है. इसके लिए जो भी जरूरी कार्रवाई हो, उसे करना है. इसी के तहत मसूरी में समाधान दिवस आयोजित किया गया था. वहीं, पीड़ित परिवार ने शासन का आभार व्यक्त किया है. उनका कहना है कि पिछले 10 वर्षों से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था लेकिन महज 10 मिनट में मसला सुलझ गया, जिस इंसाफ की गुहार हम लगा रहे थे, आखिरकार वह इंसाफ हमें मिल ही गया.' 

ये भी पढ़ें -

Noida: 81 साल के मशहूर चित्रकार ने सात साल तक किया नाबालिग से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार