नवाजुद्दीन सिद्दिकी अभिनीत 'घूमकेतु' में दिग्गज अभिनेत्री इला अरुण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वह पिछले चार दशकों से अभिनय करती आ रही हैं, लेकिन नवाजुद्दीन संग काम करने को लेकर उनमें शुरूआत में थोड़ी सी हिचकिचाहट रही। फिल्म में नवाज एक संघर्षरत अभिनेता के रूप में नजर आएंगे, जो एक्टर बनने की चाह लेकर बिहार से मायानगरी मुंबई में आता है।
शुरुआत में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ काम करने को लेकर हिचकिचाहट थी: इला अरुण
एजेंसी | 22 May 2020 10:04 PM (IST)
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कई सालों के संघर्ष के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है
