गोरखपुर. कोरोना काल में किये गए लॉकडाउन की मार से लोग अब तक नहीं उबर पाए हैं. लॉकडाउन ने लगभग सभी तबके के लोगों को प्रभावित किया है. आम जनता के सामने तो रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया. जैसे-तैसे ये लोग अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं.
त्योहारी सीजन में गहराया संकट लॉकडाउन की मार से मूर्तिकार भी अछूते नहीं रहे. हर साल दुर्गा पूजा के दौरान अच्छी कमाई करने वाले मूर्तिकारों के सामने संकट खड़ा हो गया है. कोविड 19 महामारी के चलते दुर्गा पूजा पर लगे प्रतिबंधों के कारण मूर्तिकारों को काफी परेशानी हो रही है. इस साल मूर्तिकारों के पास नाम मात्र के ऑर्डर हैं. जो मूर्तिकार पिछले साल तक दुर्गा पूजा के लिए कई मूर्तियां बनाते थे, आज उनके पास गिने-चुने ऑर्डर हैं.
तीन गुना कम कीमत पर बेचनी पड़ रही मूर्ति मूर्तिकारों को बहुत कम दाम में भी मूर्ति बेचनी पड़ रही हैं. गोरखपुर में एक मूर्तिकार कहते हैं, "हम इस साल घर के इस्तेमाल के लिए सिर्फ छोटी मूर्तियां ही बना रहे हैं. वो भी मांग पर. पहले जिन मूर्तियों को हम 10 हजार तक में बेचते थे उन्हें अब 3 हजार रुपये में बेचना पड़ रहा है."
ये भी पढ़ें:
