बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन रोज एक्सरसाइज तो करते ही हैं, उपवास में भी विश्वास रखते हैं। शुक्रवार को ऋतिक ने इंटाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पलक झपकाते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में, ऋतिक ने अपने प्रशंसकों के साथ कुछ 'लॉकडाउन टिप्स' शेयर किया। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए विटामिन डी की एक दैनिक खुराक का सुझाव दिया था।
