बॉलीवुड में सितारे जितनी धूम-धाम से फिल्मों में शादी करते हैं उतने ही शान से वो रीयल लाइफ में शादी करते हैं। वहीं बॉलीवुड में ऐसी कई सारी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी बहुत ही शानदार तरीके से की लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक चल नहीं सकी। इस लिस्ट में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का नाम शामिल है। इन एक्ट्रेस में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड से लेकर शाहरुख खान की फिल्म की हीरोइन का नाम भी शामिल है। आज ये एक्ट्रेस तलाक के बाद एक अच्छी जिन्दगी गुजार रही हैं। आज की इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो तलाक के बाद अपनी जिंदगी अपने बच्चों के साथ खुशी से गुजार रही हैं।
यह भी पढ़ेंः
70 और 80 के दशक के हर सुपरस्टार के साथ काम कर चुका ये एक्टर आज हुआ दाने-दाने को मोहताज अब बात करते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) की। सलमान खान से अलग होने के बाद संगीता ने भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान अजरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। इतना ही नहीं संगीता से शादी करने के लिए अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को भी तलाक दे दिया था और संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। धर्म बदलने के बाद संगीता ने अपना नाम आयशा रखा था। लेकिन इन सबके बावजूद इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2010 में इनका तलाक हो गया। हांलाकि संगीता बिजलानी आज भी सलमान खान की अच्छी दोस्ती है। उन्हें अक्सर सलमान के घर आते-जाते देखा जाता है।यह भी पढ़ेंः
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है Salman Khan के साथ Sai manjrekar के बचपन की तस्वीर90 के दशक में हर किसी को अपनी मासूमियत से दीवाना बनाने वाली सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (manisha koirala) ने बिजनेमैन सम्राट दहल (Samrat Dahal) से 2010 में शादी की थी लेकिन इन दोनों की शादी ने भी जल्दी ही दम तोड़ दिया। खबरों की माने तो दोनों के बीच रोज लड़ाई झगड़े होते थे और आखिरकार मनीषा ने शादी के 2 साल बाद ही पति को तलाक दे दिया। एक बार मनीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि- 'मेरा पति मेरा सबसे बड़ा दुश्मन है।'
