एक्सप्लोरर

सीसामऊ सीट पर उपचुनाव रुकने की उम्मीदें कम, इरफान सोलंकी मामले में फिर टली सुनवाई

UP News: इरफान सोलंकी की सजा से जुड़े मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज एक बार फिर सुनवाई नहीं हो सकी.  अब इस मामले की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट 17 अक्टूबर दी है.

Irfan Solanki News: कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इरफान सोलंकी की सजा से जुड़े मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज एक बार फिर सुनवाई नहीं हो सकी. आज की सुनवाई मामले को सुनने वाली डिवीजन बेंच के नहीं बैठने के चलते टली है. यह सुनवाई जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस सुरेंद्र सिंह की डिवीजन बेंच में होनी थी. हाईकोर्ट इस मामले में अब 17 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज एक बार फिर सुनवाई टलने से इरफान सोलंकी की सीसामऊ सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव रुकने की उम्मीदें न सिर्फ धूमिल हुई हैं, बल्कि लगभग पूरी तरह खत्म भी हो गई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि 17 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई से पहले चुनाव आयोग यूपी की नौ अन्य सीटों के साथ ही कानपुर की सीसामऊ सीट पर भी विधानसभा के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है. ऐसे में इरफान सोलंकी को कोई राहत मिलने और उनकी विधायकी बची रहने की उम्मीद अब बेहद कम बची है.

सात साल की सजा पर रोक की मांग
इरफान सोलंकी की याचिका पर यूपी सरकार की अपील और दो अन्य आरोपियों की अर्जियों के साथ सुनवाई होनी थी. निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी ने सात साल की सजा को रद्द किए जाने की गुहार लगाई है. इसके साथ ही अदालत का अंतिम फैसला आने तक सजा पर रोक लगाए जाने व जमानत किए जाने की भी मांग की है.

दूसरी तरफ यूपी सरकार ने इरफान सोलंकी को मिली सात साल की सजा को बढ़ाकर उम्र कैद में तब्दील किए जाने की अपील की है. सात साल की सजा मिलने की वजह से इरफान सोलंकी की विधानसभा की सदस्यता निरस्त हो चुकी है. उनकी सीसामऊ सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित है. अगर हाईकोर्ट ने इरफान सोलंकी की सजा को स्थगित कर उस पर रोक लगा दी तो उपचुनाव रुक सकता है. हालांकि इसकी उम्मीद अब बेहद धूमिल हो गई है.

MP MLA कोर्ट ने सुनाई थी सजा
इरफान सोलंकी के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के मुताबिक उनके मुवक्किल निवर्तमान विधायक के साथ ही इस मामले में सजा पाने वाले उनके भाई रिजवान सोलंकी और एक अन्य अभियुक्त याकूब ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है. इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और याकूब पर कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा नाम की महिला के घर आगजनी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. 

कानपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने इसी साल 7 जून को समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी. अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के मुताबिक इरफान सोलंकी इन दिनों यूपी की महाराजगंज जिला जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें: अयोध्या रेप कांड के आरोपी मोईद खान को हाई कोर्ट से झटका, लखनऊ बेंच ने खारिज की जमानत याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को आग का गोला बन गई बस, तीन लोग जिंदा जले, कई झुलसे
आधी रात को आग का गोला बन गई बस, तीन लोग जिंदा जले, कई झुलसे
Delhi Traffic Advisory: बीटिंग रिट्रीट की प्रैक्टिस के लिए आज नई दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं मिलेगी एंट्री
बीटिंग रिट्रीट की प्रैक्टिस के लिए आज नई दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं मिलेगी एंट्री
Russia-Ukraine War: '...तो वे मूर्ख होंगे', पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते ये क्या बोल गए ट्रंप
'...तो वे मूर्ख होंगे', पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते ये क्या बोल गए ट्रंप
ICC vs BCB: T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट
T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Freedom At Midnight 2 और Black Warrant के एक्टर Anurag Thakur ने बताया क्यों है Theatre जरूरी
Delhi Murder Case: Mangolpuri में गली में चाकूओं से युवक को गोद गए शख्स | Breaking News | ABP News
बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को आग का गोला बन गई बस, तीन लोग जिंदा जले, कई झुलसे
आधी रात को आग का गोला बन गई बस, तीन लोग जिंदा जले, कई झुलसे
Delhi Traffic Advisory: बीटिंग रिट्रीट की प्रैक्टिस के लिए आज नई दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं मिलेगी एंट्री
बीटिंग रिट्रीट की प्रैक्टिस के लिए आज नई दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं मिलेगी एंट्री
Russia-Ukraine War: '...तो वे मूर्ख होंगे', पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते ये क्या बोल गए ट्रंप
'...तो वे मूर्ख होंगे', पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते ये क्या बोल गए ट्रंप
ICC vs BCB: T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट
T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद नहीं घट रहा वजन? आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 बड़ी गलतियां
डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद नहीं घट रहा वजन? आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 बड़ी गलतियां
महाराष्ट्र की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडकी बहिण योजना का पैसा, आज ही सुधार लें यह गलती
महाराष्ट्र की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडकी बहिण योजना का पैसा, आज ही सुधार लें यह गलती
​ESIC IMO 2026: MBBS पास कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का मौका, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन
MBBS पास कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का मौका, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन
Embed widget