उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एचसीएलटेक के लखनऊ में संचालन के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एचसीएल आईटी सिटी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की थीम पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश रखी गई है. 

Continues below advertisement

सीएम योगी की मौजूदगी में एचसीएलटेक के सफर के साथ उत्तर प्रदेश में आईटी और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विस्तार, रोजगार सृजन और भविष्य में निवेश की योजनाओं पर चर्चा होगी. इस दौरान एचसीएलटेक की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा और सीओओ राहुल सिंह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'मैं तो हैरान हूं...', BJP ने बनाया राज्यसभा चुनाव में कैंडिडेट तो बोलीं श्रुति गंगवार

Continues below advertisement

20 जिलों में चल रहे कार्यक्रम 

एचसीएलटेक और एचसीएल फाउंडेशन ने तकनीकी क्षेत्र के साथ सामाजिक सरोकारों में भी भागीदारी की है. फाउंडेशन की पहल के जरिए प्रदेश के 20 जिलों के करीब 3,000 गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशन से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए गए हैं.

100 एकड़ में फैला है परिसर 

लखनऊ स्थित HCL परिसर 100 एकड़ में फैला है,जो पूरी तरह ईको फ्रेंडली और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है. यहां स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार कई विकल्प मौजूद हैं. यहां का माहौल पूरी तरह वर्ल्ड क्लास बना है. यहां एक ही परिसर में बेहद आधुनिक ऑफिस, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और आवासीय सुविधाएं मौजूद हैं.  यह पूरी तरह से लखनऊ का आईटी हब बन चुका है. 16 लाख वर्ग फुट में बना कैंपस, सिक्यूरिटी, मनोरंजन, जिम व स्पोर्ट्स जोन का अलग एहसास कराता है.

यहां बता दें कि सीएम योगी प्रदेश में आधुनिक तकनीक और शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं और लगातार इस तरह के प्रयास कर रहे हैं कि प्रदेश में इस तरह के संस्थान आएं जो तकनीक और शिक्षा में प्रदेश को आगे ले जाएं. इसके साथ ही इनके जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलें. जिसमें HCL महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. यहां स्थानीय के साथ प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर लोग काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बाढ़, बारिश के बाद उफान पर गोमती; 10 हजार से ज्यादा परिवार फंसे