हॉलीवुड के डेनियल रेडक्लिफ और एडी रेडमेने जैसे सितारों द्वारा जेके रोलिंग की लोकप्रिय 'हैरी पॉटर' पुस्तक श्रंखला के एक अध्याय को पढ़ने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में इस ट्रेंड की शुरुआत की है। उन्होंने इस सीरीज के पहले भाग 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' के पहले अध्याय 'हैरी पॉटर एट होम' को पढ़ लिया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह 'हैरी पॉटर' के साहसिक कारनामों को पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने पढ़ी 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन'
एजेंसी | 29 May 2020 03:02 PM (IST)
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह 'हैरी पॉटर' के साहसिक कारनामों को पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं
