हरिद्वार में युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, अस्पताल सील
Haridwar News: परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि हाथ के ऑपरेशन के समय डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे युवक ने दम तोड़ दिया.

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है, परिजनों के साथ अन्य लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं इस हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. परिजन इस मामले में हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया. हालांकि प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, उक्त घटना हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है. यहां स्थित न्यू हरिद्वार कॉलोनी में अपने घर पर इलाज कर रहे डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि हाथ के ऑपरेशन के समय डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे युवक ने दम तोड़ दिया.
बताया गया कि मृतक युवक एक कंपनी में कार्य करता था. वहीं युवक की मौत के खबर लगते ही साथी कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा. कंपनी के कर्मचारी और परिजन डॉक्टर के घर के बाहर इकट्ठा हो गये और जमकर हंगामा किया.
डॉक्टर और सहयोगी को परिजनों ने पीटा
इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने डॉक्टर के साथ काम कर रहे उनके सहयोगी के साथ मारपीट भी कर दी. कंपनी के कर्मचारियों और परिजनों ने डीएम और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की. वहीं, हंगामा बढ़ता देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया.
मामले पर क्या बोले अधिकारी
न्यू हरिद्वार कॉलोनी में युवक की इलाज के दौरान के मौत के मामले के संबंध में सिटी मजिस्टर मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टि हॉस्पिटल की लापरवाही देखी जा रही है, जिसके चलते अस्पताल को सील कर दिया गया. फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़: 'बाइकर्स के हित में है नो हेलमेट नो फ्यूल', सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त हैं CM योगी आदित्यनाथ
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























