✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Haridwar News: पायलट बाबा आश्रम के संतों पर लगे गंभीर आरोप, अब आरोपों की जांच करेगी एसआईटी

रोहित सिखौला   |  27 Nov 2024 05:33 PM (IST)

UP News:जुना अखाड़े के पायलट बाबा के इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए एसएसपी हरिद्वार ने एसआईटी गठित की है. बाबा के शिष्य ब्रह्मानंद की शिकायत पर एसपी सिटी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई है.

Haridwar News: पायलट बाबा आश्रम के संतों पर लगे गंभीर आरोप, अब आरोपों की जांच करेगी एसआईटी

पायलट बाबा का आश्रम

Haridwar News: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का मामला एक बार फिर चर्चाओं में है. बाबा के इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर एसएसपी हरिद्वार ने एस आई टी जांच के आदेश कर दिए है. दरअसल पायलट बाबा के शिष्य ब्रह्मानंद  ने पायलट बाबा की इलाज में बरती है लापरवाही की जांच की मांग की है. जिसके बाद एसएसपी ने एसपी सिटी के नेतृत्व में एस आई टी का गठन कर जांच शुरू कर दी है. एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि बाबा के शिष्य ब्रह्मानंद ने लिखित शिकायत कर इसकी जांच की मांग की थी जिसके बाद एसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. आपको बता दे कि जूना अखाड़े में महामंडलेश्वर 20 अगस्त को अपना शरीर त्याग दिया था. जिसके बाद उनके कुछ शिष्य लगातार उनके इलाज को लेकर सवाल खड़े करते आ रहे है. आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठितपायलट बाबा आश्रम के संतों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एसआईटी गठित की है. ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्य ब्रह्मानंद गिरी द्वारा थाना कनखल पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आश्रम के कुछ संतो पर करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी, पायलट बाबा के उपचार में लापरवाही बरतने और आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गयी है.

आरोपों की जांच के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में सीओ सिटी जूही मनराल, कनखल थानाध्यक्ष एसआई मनोज नौटियाल, एसआई अमित नौटियाल, हेडकांस्टेबल जसवीर, सीआईयू एसआई पवन डिमरी व सीआईयू कांस्टेबल वसीम सदस्य होंगे.

ये भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज हो...', संभल हिंसा को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Published at: 27 Nov 2024 05:33 PM (IST)
Tags:UP NewsPilot BabaHaridwar News
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Haridwar News: पायलट बाबा आश्रम के संतों पर लगे गंभीर आरोप, अब आरोपों की जांच करेगी एसआईटी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.