उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन गंभीर है. इसी क्रम में गुरूवार को जायजा लेने मुख्य सचिव आनंद वर्धन हरिद्वार पहुंचे. अधिकारियों के साथ कुंभ की तैयारी के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव आश्वस्त नजर आए, साथ ही प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे कार्य को भी समय सीमा पर गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए.

Continues below advertisement

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कुंभ मेले के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा पर गुणवत्ता के साथ सभी काम पूरे करें. उन्होंने कहा कि हरिद्वार प्रशासन ने पहले से कमर कस ली है, इसलिए वह सभी तैयारियों से आश्वस्त हैं.

कुंभ की तैयारी जोरों पर

आनन्द वर्धन ने बताया कि कुंभ 2027 की भव्य तैयारी जोरों पर है, इसके साथ ही चार धाम यात्रा भी शुरू होने वाली है. उसको लेकर भी मुख्य सचिव ने बताया की चार धाम यात्रा के लिए शासन की ओर से तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थी. उन्होंने आगे कहा कि चारों धामों पर तैयारी का जायजा भी लिया जाएगा. क्योंकि यात्रा को सुगम और सुरक्षित संचालित करना उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता है.

Continues below advertisement

मुख्य सचिव ने घाटों की व्यवस्था के साथ, पार्किंग और आवागमन के रास्तों को बारीकी से परखा. इसके अलावा आपात स्थिति के साथ मुख्य स्नानों पर क्या व्यवस्था रहेगी. हर स्तर पर समीक्षा की, जिससे वे संतुष्ट नजर आए. दरअसल उत्तरखंड सरकार कुंभ आयोजन को लेकर बेहद गंभीर है, खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी कई बार इन दिनों हरिद्वार का दौरा कर अधिकारियों व साधू संतों से राय मशविरा कर चुके हैं.

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उनके साथ शहरी विकास सचिव नितेश झा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, SSP नवनीत सिंह भुल्लर और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती भी मौजूद रहे.